Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»NEET UG पेपर लीक मामले में CBI ने RCC कोचिंग सेंटर के संस्थापक को किया गिरफ्तार
    Breaking News

    NEET UG पेपर लीक मामले में CBI ने RCC कोचिंग सेंटर के संस्थापक को किया गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskMay 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक (नीट यूजी) प्रश्नपत्र लीक मामले में रेणुकाई करियर सेंटर (आरसीसी) के संस्थापक शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को सीबीआई ने मोटेगांवकर के आवास की तलाशी ली थी और उस दौरान उसके मोबाइल फोन से मेडिकल प्रवेश परीक्षा का लीक हुआ प्रश्न पत्र मिला, इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मोटेगांवकर नीट यूजी प्रश्नपत्र को लीक करने और प्रसारित करने में शामिल संगठित गिरोह का सक्रिय सदस्य था।

    सीबीआई ने गिरफ्तारी के अपने आधारों में कहा है कि अन्य आरोपियों के साथ, मोटेगांवकर को परीक्षा से दस दिन पहले 23 अप्रैल को प्रश्न पत्र और उत्तर प्राप्त हुए थे। उन्होंने बताया कि सीबीआई जब्त किए गए मोबाइल फोन को फॉरेंसिक विश्लेषण के लिए भेजेगी ताकि यदि कोई डेटा मिटाया गया हो तो उसे पुन: प्राप्त किया जा सके।

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में जदयू का शक्ति प्रदर्शन, 26 मई की प्रमंडलीय बैठक को लेकर तैयारियां तेज

    सीबीआई का आरोप है कि मोटेगांवकर ने लीक हुए प्रश्न पत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं की प्रतियां हस्तलिखित नोट्स के रूप में कई लोगों को उपलब्ध कराई थीं, जिन्हें परीक्षा होने के बाद नष्ट कर दिया गया था। एजेंसी ने रविवार दोपहर लातूर के शिवनगर इलाके में स्थित कोचिंग सेंटर की तलाशी ली। शुक्रवार को मोटेगांवकर से उसी इलाके में उसके आवास पर करीब आठ घंटे तक पूछताछ की गई।

    Jamshedpur News :रेल यात्री संघर्ष समिति का जोरदार हस्ताक्षर अभियान, लोगों ने खुल कर कही अपनी बात

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    NEET UG पेपर लीक मामले में CBI ने RCC कोचिंग सेंटर के संस्थापक को किया गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में जदयू का शक्ति प्रदर्शन, 26 मई की प्रमंडलीय बैठक को लेकर तैयारियां तेज

    May 18, 2026

    Jamshedpur News :रेल यात्री संघर्ष समिति का जोरदार हस्ताक्षर अभियान, लोगों ने खुल कर कही अपनी बात

    May 18, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मानगो ओवरब्रिज निर्माण कार्य का डीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिए सख्त निर्देश

    May 18, 2026
    Recent Post

    Chaibasa. मानव तस्करी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, होटल से 30 महिला-पुरुष और छह नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया

    May 18, 2026

    NEET UG पेपर लीक मामले में CBI ने RCC कोचिंग सेंटर के संस्थापक को किया गिरफ्तार

    May 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group