Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»“CBI से हो शराब घोटाले की जांच”, बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत से पत्र लिखकर की मांग
    Breaking News

    “CBI से हो शराब घोटाले की जांच”, बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत से पत्र लिखकर की मांग

    News DeskBy News DeskAugust 21, 2025Updated:August 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : झारखंड भाजपा विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य में हुए शराब घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग की है. अपने पत्र में उन्होंने सरकार और एसीबी (ACB) की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि अब तक की कार्रवाई केवल जनता की आंखों में धूल झोंकने और बड़े षड्यंत्रकारियों को बचाने का प्रयास है. उन्होंने कहा कि शुरुआत में जिस तेजी से एक बड़े अधिकारी को बुलाकर तत्काल गिरफ्तार किया गया था, वही तत्परता बाद में गायब हो गई. तीन महीने बीत जाने के बावजूद सरकार चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई, जिसकी वजह से जेल में बंद आरोपी एक-एक कर जमानत पा रहे हैं.

    बाबूलाल मरांडी ने यह भी आरोप लगाया कि एसीबी ने गिरफ्तार अधिकारियों और पदाधिकारियों से पूछताछ तो की, लेकिन उनके बयान की रिकॉर्डिंग नहीं रखी गई. इससे जांच अधिकारी मनमर्जी से बयान दर्ज कर सकते हैं और मनचाहे लोगों को बचा या फंसा सकते हैं.बाबूलाल मरांडी ने लिखा है कि यह पूरा मामला झारखंड और छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक फैले शराब माफिया और सिंडिकेट से जुड़ा हुआ है. उन्होंने आशंका जताई कि कुछ अधिकारियों ने बड़ी डील करके जानबूझकर चार्जशीट दाखिल नहीं होने दी ताकि आरोपी जमानत का लाभ ले सकें.

    Jamahedpur. बागबेड़ा डीबी रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कहर बरपाया, कई को रौंदा, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

    पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि क्या यह सब मुख्यमंत्री की जानकारी और सहमति से हो रहा है? उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो इसकी आंच देर-सबेर सरकार तक भी पहुंचेगी. मरांडी ने दोहराया कि इस मामले में राज्य की एजेंसियों पर भरोसा नहीं किया जा सकता, इसलिए पूरे घोटाले की जांच CBI को सौंपी जानी चाहिए ताकि वास्तविक दोषियों और साजिशकर्ताओं को बेनकाब किया जा सके.

    JPSC Dicision: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 समेत सभी प्रस्तावित परीक्षाओं पर अगले आदेश तक लगी रोक

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    “CBI should investigate the liquor scam” Babulal Marandi wrote a letter to CM Hemant demanding RAJDHANI KI KHABAR RAJNITI KI KHABAR Ranchi news झारखंड की खबर झारखंड की राजनीति रांची न्यूज राजधानी की खबरें राजनीति की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamahedpur. बागबेड़ा डीबी रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कहर बरपाया, कई को रौंदा, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

    July 23, 2026

    JPSC Dicision: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 समेत सभी प्रस्तावित परीक्षाओं पर अगले आदेश तक लगी रोक

    July 23, 2026

    Railway: लोको पायलट की सूझबूझ से ट्रेन दुर्घटना टली, रेल पटरी पर रखा था लोहे का पाइप, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

    July 23, 2026
    Recent Post

    Jamahedpur. बागबेड़ा डीबी रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कहर बरपाया, कई को रौंदा, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

    July 23, 2026

    JPSC Dicision: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 समेत सभी प्रस्तावित परीक्षाओं पर अगले आदेश तक लगी रोक

    July 23, 2026

    Railway: लोको पायलट की सूझबूझ से ट्रेन दुर्घटना टली, रेल पटरी पर रखा था लोहे का पाइप, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

    July 23, 2026

    NEET प्रश्नपत्र लीक मामले पर PM Modi बोले: युवाओं का हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, उनके भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शेंगे

    July 23, 2026

    Share Bazar: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल से शेयर बाजार गिरा, सेंसेक्स,निफ्टी में गिरावट

    July 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group