Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»CBSE Board Exam: सीबीएसई की 12वीं कक्षा के गणित प्रश्न पत्र के QR Code पर ब्रिटिश गायक का खुला वीडियो, प्रश्न पत्र की सुरक्षा पर उठे सवाल?
    Breaking News

    CBSE Board Exam: सीबीएसई की 12वीं कक्षा के गणित प्रश्न पत्र के QR Code पर ब्रिटिश गायक का खुला वीडियो, प्रश्न पत्र की सुरक्षा पर उठे सवाल?

    News DeskBy News DeskMarch 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12वीं के गणित के प्रश्न पत्र पर छपे एक छोटे से क्यूआर कोड से ब्रिटिश गायक रिक एस्टली के चर्चित गाने “नेवर गोना गिव यू अप” का वीडियो खुल गया। यह इंटरनेट पर एक चर्चित शरारत बन गई, जिसे ‘‘रिकरोलिंग’’ कहा जाता है। हालांकि, बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि प्रश्न पत्र की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगी है। गणित की बोर्ड परीक्षा नौ मार्च को हुई थी। परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद प्रश्न पत्र की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। छात्रों का दावा था कि प्रश्न पत्र पर छपा क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद यूट्यूब पर 1987 के हिट गाने का वीडियो खुल रहा है। क्यूआर कोड आमतौर पर बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों में प्रमाणीकरण और सुरक्षा जांच के लिए शामिल किए जाते हैं।

    सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया, ‘‘प्रश्न पत्रों में कई सुरक्षा फीचर्स होते हैं, जिनमें क्यूआर कोड भी शामिल हैं ताकि किसी सुरक्षा उल्लंघन की स्थिति में प्रश्न पत्र की प्रामाणिकता जांची जा सके। नौ मार्च को कक्षा 12 की गणित की परीक्षा हुई थी। कुछ प्रश्न पत्रों में ऐसा लगता है कि जब उनमें से किसी एक क्यूआर कोड को स्कैन किया गया, तो वह यूट्यूब वीडियो से जुड़ गया।’’

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    उन्होंने कहा, ‘‘इससे छात्रों और अभिभावकों के बीच प्रश्न पत्रों की सत्यता को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं। लेकिन पुष्टि की जाती है कि प्रश्न पत्र असली हैं और उनकी सुरक्षा में कोई समझौता नहीं हुआ है।’’ बोर्ड ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
    कांग्रेस की केरल इकाई ने भी इस मुद्दे को उठाया और ‘एक्स’ पर एक छात्र का वीडियो साझा किया। रिकरोलिंग इंटरनेट पर एक प्रचलित शब्द है, जिसमें उपयोगकर्ता आकर्षक लिंक पर क्लिक करता है, लेकिन उसे सीधे रिक एस्टली के 1987 के हिट गाने ‘नेवर गोना क्यूआरयो पर ले जाया जाता है।

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CBSE Board Exam: Video of British singer exposed on QR code of CBSE Class 12 Maths question paper CBSE Board Exam: सीबीएसई की 12वीं कक्षा के गणित प्रश्न पत्र के QR Code पर ब्रिटिश गायक का खुला वीडियो questions raised on security of question paper? प्रश्न पत्र की सुरक्षा पर उठे सवाल?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group