Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»CBSE Dicision: सीबीएसई ने कक्षा-12 की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की समयसीमा 24 मई तक बढ़ाई
    Breaking News

    CBSE Dicision: सीबीएसई ने कक्षा-12 की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की समयसीमा 24 मई तक बढ़ाई

    News DeskBy News DeskMay 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा-12 की उत्तर पुस्तिकाओं की छायाप्रति (स्कैन कॉपी) प्राप्त करने की अंतिम तारीख 24 मई तक बढ़ा दी है। सीबीएसई ने तारीख बढ़ाने का यह निर्णय अपनी वेबसाइट पर अचानक बड़ी संख्या में लोगों के सक्रिय होने और अवांछित हस्तक्षेप की कोशिशों के मद्देनजर उठाया। पोर्टल के माध्यम से उत्तर पुस्तिकाओं की ‘स्कैन कॉपी’ प्राप्त करने में आ रही कठिनाइयों को लेकर छात्रों की शिकायतों के बीच सीबीएसई ने इससे पहले अंतिम तिथि को 22 मई से बढ़ाकर 23 मई किया था। बोर्ड ने शुक्रवार को जारी एक परिपत्र में कहा, “सीबीएसई की वेबसाइट पिछले कुछ दिनों से छात्रों की बड़ी संख्या का सामना कर रही है और इसमें अनधिकृत हस्तक्षेप के कई प्रयास भी किए गए हैं, जिससे इसके सुचारु संचालन में व्यवधान की आशंका बढ़ गई है।

    परिपत्र में कहा गया, यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कि कोई भी छात्र पीछे न छूटे, बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिका की स्कैन की गई फोटोकॉपी प्राप्त करने की अंतिम तिथि को बढ़ा रहा है। सीबीएसई ने यह भी कहा कि छात्रों को अपनी उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त होने के बाद अंकों के सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन के अगले चरण के लिए आवेदन करने के लिए दो दिन तक का समय मिलेगा। बोर्ड ने कहा, “उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस बढ़ी हुई समयसीमा का लाभ उठाएं और उसी के अनुसार आवेदन करें। पहले बताई गई सभी नियम और शर्तें यथावत रहेंगी।”

    Tata Group: चंद्रशेखरन बोले-टीसीएस में कर्मचारियों की संख्या के बराबर AI एजेंट होंगे

    ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ प्रणाली को लेकर कुछ छात्रों और अभिभावकों द्वारा चिंता जताए जाने के बाद बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की थी। सीबीएसई ने इस वर्ष शुल्क संरचना में भी संशोधन किया है। छात्र अब पहले के 700 रुपये के बजाय मात्र 100 रुपये का भुगतान करके उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, उत्तर पुस्तिका के सत्यापन का शुल्क 500 रुपये से घटाकर 100 रुपये कर दिया गया है, जबकि पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रति प्रश्न 25 रुपये का शुल्क लगेगा।

    Sand Mining: मानसून को लेकर NGT ने 15 अक्तूबर तक बालू खनन पर लगायी रोक, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CBSE Dicision: सीबीएसई ने कक्षा-12 की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की समयसीमा 24 मई तक बढ़ाई
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Group: चंद्रशेखरन बोले-टीसीएस में कर्मचारियों की संख्या के बराबर AI एजेंट होंगे

    June 10, 2026

    Sand Mining: मानसून को लेकर NGT ने 15 अक्तूबर तक बालू खनन पर लगायी रोक, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

    June 10, 2026

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा समर्थित नाथवानी के नामांकन पत्र में ‘विसंगति’ की दर्ज करायी शिकायत

    June 10, 2026
    Recent Post

    Tata Group: चंद्रशेखरन बोले-टीसीएस में कर्मचारियों की संख्या के बराबर AI एजेंट होंगे

    June 10, 2026

    Sand Mining: मानसून को लेकर NGT ने 15 अक्तूबर तक बालू खनन पर लगायी रोक, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

    June 10, 2026

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा समर्थित नाथवानी के नामांकन पत्र में ‘विसंगति’ की दर्ज करायी शिकायत

    June 10, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex में 300अंकों से अधिक की उछाल, पर टाटा स्टील के शेयर में गिरावट दर्ज

    June 10, 2026

    Jamshedpur:  विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह अभियान के अंतर्गत विशेष एक्सपोज़र विजिट आयोजित, JNAC के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार एवं Tata Steel UISL के G.M.द्वारा कचरा पृथक्करण के महत्व को कराया अवगत

    June 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group