Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Central Employee: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ‘वेतन खाता पैकेज’ पेश, अब एक ही खाते से बैंकिंग, लोन और बीमा समेत कई लाभ मिलेंगे
    Breaking News

    Central Employee: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ‘वेतन खाता पैकेज’ पेश, अब एक ही खाते से बैंकिंग, लोन और बीमा समेत कई लाभ मिलेंगे

    News DeskBy News DeskJanuary 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) ने बुधवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक ‘संयुक्त वेतन खाता पैकेज’ पेश किया है। इसका मकसद एक ही खाते के तहत बैंकिंग और बीमा लाभों सहित व्यापक सेवाएं मुहैया कराना है। इस उत्पाद के तीन मुख्य भाग हैं – बैंकिंग, बीमा और कार्ड, जो इसे केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक ही स्थान पर मिलने वाला वित्तीय समाधान बनाता है।

    एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, ”वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को ‘केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए संयुक्त वेतन खाता पैकेज’ शुरू करने की सलाह देकर उनकी वित्तीय भलाई और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वेतन खाता पैकेज को बुधवार को वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने पेश किया। इस कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन, सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के प्रबंध निदेशक और सीईओ, तथा डीएफएस के सभी वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बयान में कहा गया कि इन पैकेजों को बैंकों के साथ परामर्श के बाद सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है, ताकि सभी कैडरों (ग्रुप ए, बी और सी) के कर्मचारियों के लिए अधिकतम कवरेज, एकरूपता और सुविधा सुनिश्चित की जा सके।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    इसकी मुख्य विशेषताओं में 1.50 करोड़ रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, दो करोड़ रुपये तक का हवाई दुर्घटना बीमा, बेहतर सुविधाओं के साथ न्यूनतम शून्य-शेष राशि वाला वेतन खाता, और आवास, शिक्षा, वाहन एवं व्यक्तिगत आवश्यकताओं के लिए ऋण पर रियायती ब्याज दरें शामिल हैं. कार्ड के लाभों में एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, पुरस्कार कार्यक्रम, कैशबैक ऑफर, और असीमित लेनदेन व शून्य रखरखाव शुल्क शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा, ”संयुक्त वेतन खाता पैकेज में बीमा, मेडिकल कवर और बेहतर बैंकिंग सुविधाओं को जोड़कर यह योजना कर्मचारियों को आसान पहुंच, वित्तीय सुरक्षा और मानसिक शांति देती है।

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Central Employee: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 'वेतन खाता पैकेज' पेश Central Employees: 'Salary Account Package' introduced for central employees loans and insurance. now a single account will provide multiple benefits including banking अब एक ही खाते से बैंकिंग लोन और बीमा समेत कई लाभ मिलेंगे
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group