Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Chaibasa: चाईबासा की अदालत ने महिला के साथ गैंगरेप के जुर्म में पांच लोगों को उम्रकैद की सजा सुनायी, हर अभियुक्त पर 30,000 रुपये का जुर्माना
Breaking News

Chaibasa: चाईबासा की अदालत ने महिला के साथ गैंगरेप के जुर्म में पांच लोगों को उम्रकैद की सजा सुनायी, हर अभियुक्त पर 30,000 रुपये का जुर्माना

News DeskBy News DeskAugust 14, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Chaibasa.  पश्चिमी सिंहभूम ज़िले की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को पांच लोगों को एक कॉलेज छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने करने के जुर्म में 25 साल की सज़ा सुनाई। यह वारदात तब हुई थी जब छात्रा अपने मंगेतर के साथ बाहर गई हुई थी। अदालत ने सामूहिक दुष्कर्म से संबंधित भादंसं की धारा 376 (डी) के तहत सिंहराय पूर्ति उर्फ पिंटू पूर्ति, हरिचरण पाडेय उर्फ लोकेया, हरिचरण पूर्ति उर्फ जारोई पूर्ति, चंद्र पूर्ति उर्फ विशाल पूर्ति और सुलेमान पूर्ति उर्फ सोले को दोषी ठहराया एवं सजा सुनाई। अदालत ने हर अभियुक्त पर 30,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। ये सभी मुफस्सिल थानाक्षेत्र के कटिगुट्टू गांव के हैं।

अभियोजन पक्ष के अनुसार इस छात्रा की खरसवां के एक व्यक्ति के साथ शादी पक्की हुई थी और वह 21 सितंबर, 2023 को जब अपने मंगेतर के साथ बाहर गयी थी, तब उसके साथ यह वारदात हुई। अभियोजन पक्ष के मुताबिक दोनों टहलते हुए कटिगुट्टू गांव के एक खेत में पहुंचे, जहां एक युवक उनके पास आया और उनसे वहां आने का कारण पूछा। जब मंगेतर ने उसे बताया कि वे टहलने आए हैं, तो और युवक वहां आ गए। प्राथमिकी के अनुसार उन्होंने मंगेतर को गालियां दी एवं उसपर हमला किया तथा महिला के साथ दुर्व्यवहार किया।

Nobel Prize: कनाडाई कवि और निबंधकार ऐनी कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, आज शांति के लिए विजेता की होगी घोषणा

प्राथमिकी के मुताबिक इसके बाद मंगेतर मदद के लिए गांव की ओर भागा। इसी बीच युवकों ने महिला को एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित किसी तरह घर लौट आए और उन्होंने अपने परिवारों को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया।

Jamshedpur: मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद में हत्या, शराब पिलाने के बहाने बुलाया, फिर मारकर शव स्वर्णरेखा नदी में फेंका, दो आरोपी गिरफ्तार

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Nobel Prize: कनाडाई कवि और निबंधकार ऐनी कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, आज शांति के लिए विजेता की होगी घोषणा

October 9, 2026

Jamshedpur: मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद में हत्या, शराब पिलाने के बहाने बुलाया, फिर मारकर शव स्वर्णरेखा नदी में फेंका, दो आरोपी गिरफ्तार

October 9, 2026

Jharkhand DGP की नियुक्ति के नियम को Supreme court सख्त, राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा से मांगा जवाब

October 8, 2026
Recent Post

Jharkhand Highcourt ने दुष्कर्म मामले में दिया बड़ा फैसला, आरोपियों की 20 साल कैद की सजा रखी बरकरार, ये टिप्पणी भी की?

October 8, 2026

Jamshedpur: XLRI में ’13वें डॉ. वर्गीज कुरियन मेमोरियल ओरेशन ऑन सस्टेनेबल डेवलपमेंट’ का आयोजन आज

October 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group