Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chaibasa. मानव तस्करी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, होटल से 30 महिला-पुरुष और छह नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया
    Breaking News

    Chaibasa. मानव तस्करी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, होटल से 30 महिला-पुरुष और छह नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया

    News DeskBy News DeskMay 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. मानव तस्करी के एक बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है। शहर स्थित केटू होटल में छापेमारी कर पुलिस ने 30 महिला-पुरुष मजदूरों और छह नाबालिग बच्चों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया। सभी को कथित रूप से बंधुआ मजदूर बनाकर गुजरात ले जाने की तैयारी चल रही थी। मौके से मजदूरों को ले जाने के लिए खड़ी राजलक्ष्मी ट्रेवल्स की बस संख्या (ओआर 11एच 0797) को भी जब्त कर लिया गया।

    घटना के संबंध में सोमवार को चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि रविवार रात पोड़ाहाट अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ मानव तस्कर महिला-पुरुषों और नाबालिग बच्चों को होटल के टू में ठहराकर अवैध तरीके से गुजरात भेजने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार सह श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी साजेस महतो ने कर्रा सोसाइटी फॉर रूल एक्शन, रांची तथा चाइल्डलाइन को इसकी जानकारी दी और तत्काल पुलिस प्रशासन से संपर्क किया ।

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर की जेलों की सुरक्षा होगी और सख्त, डीसी ने दिए घाघीडीह जेल में पेयजल समस्या दूर करने के निर्देश

    वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुर के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। टीम में थाना प्रभारी अवधेश कुमार, परमेश्वर उरांव, राज किशोर तिवारी, बीरबल चौबे तथा चक्रधरपुर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। टीम ने देर रात होटल के टू में घेराबंदी कर छापेमारी की और वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में जदयू का शक्ति प्रदर्शन, 26 मई की प्रमंडलीय बैठक को लेकर तैयारियां तेज

    रेस्क्यू किए गए लोगों में 30 वयस्क मजदूरों के साथ छह नाबालिग बच्चे शामिल हैं, जिनमें पांच लड़के और एक लड़की है। सभी नाबालिगों को सुरक्षित रखने और आगे की काउंसलिंग के लिए बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) चाईबासा के निर्देश पर चाइल्डलाइन चाईबासा को सौंप दिया गया है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chaibasa: A major human trafficking ring was busted Chaibasa. मानव तस्करी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ with 30 men and women and six minor children rescued from a hotel. होटल से 30 महिला-पुरुष और छह नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर की जेलों की सुरक्षा होगी और सख्त, डीसी ने दिए घाघीडीह जेल में पेयजल समस्या दूर करने के निर्देश

    May 18, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में जदयू का शक्ति प्रदर्शन, 26 मई की प्रमंडलीय बैठक को लेकर तैयारियां तेज

    May 18, 2026

    Jamshedpur News :रेल यात्री संघर्ष समिति का जोरदार हस्ताक्षर अभियान, लोगों ने खुल कर कही अपनी बात

    May 18, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: मानगो ओवरब्रिज निर्माण कार्य का डीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिए सख्त निर्देश

    May 18, 2026

    Chaibasa. मानव तस्करी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, होटल से 30 महिला-पुरुष और छह नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया

    May 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group