Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Chaibasa: अप्राकृतिक यौन शोषण के प्रयास में विफल रहने पर व्यक्ति ने चार साल के बच्चे की बेरहमी से कर दी हत्या
Breaking News

Chaibasa: अप्राकृतिक यौन शोषण के प्रयास में विफल रहने पर व्यक्ति ने चार साल के बच्चे की बेरहमी से कर दी हत्या

News DeskBy News DeskMarch 1, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Chaibasa . झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में चार साल के बच्चे की हत्या करने के आरोप में शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अनुमंडल पुलिस अधिकारी (सदर चाईबासा) बहमन टूटी ने बताया कि आरोपी की पहचान चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के उलीडीह गांव निवासी देवेंद्र बोदरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने यौन उत्पीड़न करने के लिए बच्चे का अपहरण किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। अधिकारी के अनुसार, जब बच्चे ने उसके कृत्यों का विरोध करते हुए चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी ने उसपर पत्थर से हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खूंटपानी गांव की निवासी पीड़ित बच्चे की मां, बलेमा हेमब्रम ने 26 फरवरी को बेटे के लापता होने के बाद अपहरण का मामला दर्ज कराया था।

शिकायत मिलने पर, पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित रेणु ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। मुफस्सिल थाना के प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में टीम ने सीसीटीवी फुटेज, खुफिया व तकनीकी जानकारी की मदद से आरोपी बोदरा को चक्रधरपुर से गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी बहमन टूटी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र की चिगुट्टू पहाड़ी से बच्चे का शव बरामद किया। उनके अनुसार, देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि जब उसने बच्चे का यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की तो उसने उसके कृत्यों का विरोध किया और चिल्लाने लगा जिसके बाद उसने उसे (बच्चे को) पत्थर से कुचल दिया।

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

November 23, 2026

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

November 23, 2026

Sansad Session Running: मानसून सत्र का 100 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं, विशेष बैठक को लेकर असमंजस

November 23, 2026
Recent Post

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

November 23, 2026

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

November 23, 2026

Sansad Session Running: मानसून सत्र का 100 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं, विशेष बैठक को लेकर असमंजस

November 23, 2026

Jamshedpur: सोनारी के खूंटाडीह में एक मकान से शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस

November 23, 2026

Saraikela: जामडीह ओवरब्रिज के पास भिड़े कार और बाइक, टला बड़ा हादसा, दोनों वाहनों पर सवार सभी लोग बाल-बाल बचे

November 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group