Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Chaibasa: चाईबासा में No Entry आंदोलन! भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग को लेकर जुटे सैकड़ों लोग, पुलिस के साथ हिंसक झड़प के बाद धरना पर बैठे
    Headlines

    Chaibasa: चाईबासा में No Entry आंदोलन! भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग को लेकर जुटे सैकड़ों लोग, पुलिस के साथ हिंसक झड़प के बाद धरना पर बैठे

    News DeskBy News DeskOctober 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. चाईबासा के तांबो चौक इलाके में उस समय हालात बेकाबू हो गए, जब नो-एंट्री आंदोलन को लेकर प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग को लेकर जुटे सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. जब पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो माहौल अचानक गरम हो गया. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े.

    देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे. ग्रामीणों का आरोप है कि एनएच-220 और चाईबासा बाईपास मार्ग पर दिन के समय भारी वाहनों की आवाजाही से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है. इसी मुद्दे को लेकर वे लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं.

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    मंत्री दीपक बिरुवा के आवास घेराव करने से रोका
    लोग परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा के आवास घेराव के लिए निकले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें तांबो चौक पर ही रोक दिया। इसके बाद ग्रामीण वहीं धरने पर बैठ गए. धरना स्थल पर उन्होंने चूल्हा जलाकर खाना बनाया, गीत-संगीत किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. शाम होते-होते उन्होंने मुख्य सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे यातायात ठप हो गया.

    समर्थन में उतरीं पूर्व सांसद गीता कोड़ा
    भाजपा नेत्री सह सिंहभूम की पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा किमंत सोरेन सरकार में अब जनता का अधिकार भी छीन सा गया है. चाईबासा से गुजरने वाले बाईपास सड़क पर नो एंट्री के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश के विरोध में किए जा रहे शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलने के लिए निरंकुश पुलिस प्रशासन द्वारा हमलोगों पर लाठी चार्ज करना और आंसू गैस के गोले छोड़ना इसी का प्रतीक है.

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    पुलिसिया जुल्म की इस घटना की मैं कड़े शब्दों में निंदा करती हूं तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से माँग करती हूँ कि इसकी जांच कराकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि लोकतंत्र में जनता का अधिकार बरक़रार रहे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    and after a violent clash with police Chaibasa: A "No Entry" protest erupted in Chaibasa. Hundreds of people gathered to demand a ban on the entry of heavy vehicles Chaibasa: चाईबासा में No Entry आंदोलन! भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग को लेकर जुटे सैकड़ों लोग they staged a sit-in protest. पुलिस के साथ हिंसक झड़प के बाद धरना पर बैठे
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026

    Adityapur NEWS: आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मजदूर वर्ग की चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group