Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Chaibasa Accident: सड़क दुर्घटना में असम रायफल के जवान की मौत, चाईबासा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर पर हुआ हादसा
    Crime

    Chaibasa Accident: सड़क दुर्घटना में असम रायफल के जवान की मौत, चाईबासा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर पर हुआ हादसा

    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. चाईबासा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर मुफ्फसिल थाना अंतर्गत बड़ा टोंटो गांव स्थित पुलिया के पास अज्ञात वाहन के धक्के से स्कूटी सवार असम रायफल के जवान की मौत हो गयी. घटना रविवार देर रात की है. पुलिस ने घटना स्थल से उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक बागुन तियु (42) उर्फ बाबूलाल का मूल गांव पांड्राशाली ओपी अंतर्गत दोपाई है. वर्तमान वह अपने परिवारों के साथ चाईबासा के सुफलसाई स्थित घर में रहता था. सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.

    मृतक बागुन तियु रविवार को दिन में पांड्राशाली के बादेया गांव में आयोजित फुटबॉल मैच देखने गया था. रात को स्कूटी से सवार होकर चाईबासा सुफलसाई स्थित घर लौट रहा था. उसी दौरान रास्ते में बड़ा टोंटो गांव के पास अज्ञात वाहन के ने उसे धक्के मार दिया. जिससे उसका स्कूटी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. परिजनों ने बताया कि मृतक बागुन तियु असम रायफल का जवान था. वर्तमान वह लद्दाख में पदस्थापित था. 2 जनवरी 2025 को छूट्टी पर वह घर आया था. इधर, परिजनों ने बताया कि बागुन तियु का सुफलसाई स्थित घर के पड़ोसी के साथ जमीन का विवाद चल रहा है. मामला न्यायालय में लंबित है. परिजनों ने अशांका जताया है कि उक्त जमीन विवाद में बागुन तियु की हत्या कर दी गयी है. इधर, मृतक की पत्नी नागुरी तियु के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तेजी और लापरवाही से गाड़ी चलाने और धक्के मारने का मामला दर्ज किया गया.

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    accident happened on Chaibasa-Seraikela main road Chaibasa Accident: Assam Rifles soldier died in a road accident
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान से 1.95 मीटर ऊपर बह रही खरकई

    August 31, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान से 1.95 मीटर ऊपर बह रही खरकई

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: SIR-2026 को लेकर दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का उपायुक्त राजीव रंजन ने किया निरीक्षण

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रहेगी धूम, बाल राधा-कृष्ण सजाओ और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के होंगे ऑडिशन

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group