


Chaibasa. हाटगमहरिया के केंदपोसी के पास दो ट्रकों के आमने-सामने भिड़ंत होने से एक ट्रक चालक की मौत हो गई. जब कि एक चालाक जख्मी हो गया है. मृतक चालक 47 वर्षीय संजय मोदक बांकुड़ा बंगाल का रहने वाले थे. जबकि दूसरा जख्मी चालक 29 वर्षीय अनिल प्रधान देवघर के रहने वाला है.
जानकारी के अनुसार सोमवार को देर रात में संजय मोदक खाली ट्रक लेकर उड़ीसा की ओर जा रहा था. रास्ते में केदपोसी के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रक के साथ आमने-सामने भिड़ंत हो गई. जिससे संजय मोदक की घटना स्थल पर मौत हो गई. हाटगमहरिया पुलिस ने शव को घटना स्थल से उठाकर मंगलवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है.



