Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में शिक्षकों से 35 से 40 लाख रुपये की अवैध वसूली के मामले में कार्रवाई, तीन शिक्षकों को किया निलंबित
    Breaking News

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में शिक्षकों से 35 से 40 लाख रुपये की अवैध वसूली के मामले में कार्रवाई, तीन शिक्षकों को किया निलंबित

    News DeskBy News DeskOctober 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa.पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में शिक्षकों से लाखों रुपये की अवैध वसूली के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देश पर विभागीय जांच रिपोर्ट के आधार पर तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है. निलंबित शिक्षकों में राकेश महतो (मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय, चक्रधरपुर), प्रदीप फेडरिक मिंज – (प्लस टू उच्च विद्यालय, गोइलकेरा), अलोक मुंडू – (प्लस टू उच्च विद्यालय, कुल्डा, बंदगांव) शामिल हैं.

    जानें क्या है मामला
    यह मामला स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों से जुड़ा है, जिनसे बकाया वेतन भुगतान के नाम पर अवैध रूप से 35 से 40 लाख रुपये तक की वसूली की गई थी. बताया जा रहा है कि यह राशि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और नकद दोनों तरीकों से ली गई थी। इस संबंध में शिक्षकों के एक समूह ने जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि उनसे वेतन दिलाने के नाम पर बड़ी रकम वसूली गई, लेकिन न तो वेतन मिला और न ही पैसा वापस किया गया.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    जांच में यह मिला
    जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज टोप्पो ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तीन शिक्षकों की संलिप्तता पाई गई, जिन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जांच अभी जारी है और यदि अन्य लोग भी दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी चाहे वह किसी भी पद पर हों। जांच में सामने आया है कि शिक्षक अलोक मुंडू ने वसूली की गई राशि अपनी पत्नी अमिता आइंद के बैंक खाते में ट्रांसफर की थी. विभाग ने अब उनसे और उनकी पत्नी से पिछले तीन महीनों के बैंक स्टेटमेंट मांगे हैं.

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    वहीं, प्रदीप फेडरिक मिंज से भी उनके सभी बैंक खातों का विवरण तलब किया गया है. शिक्षा विभाग ने दोनों शिक्षकों को सख्त चेतावनी दी है कि यदि जांच में दोष सिद्ध होता है तो उनके विरुद्ध सेवा समाप्ति तक की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chaibasa: Action taken in the case of illegal recovery of Rs 35 to 40 lakh from teachers in West Singhbhum Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में शिक्षकों से 35 से 40 लाख रुपये की अवैध वसूली के मामले में कार्रवाई three teachers suspended तीन शिक्षकों को किया निलंबित
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026
    Recent Post

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group