Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chaibasa: चाईबासा लाठीचार्ज के विरोध में पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में आज 12 घंटे का बंद, BJP ने किया एलान, आपातकालीन सेवाएं अप्रभावित
    Breaking News

    Chaibasa: चाईबासा लाठीचार्ज के विरोध में पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में आज 12 घंटे का बंद, BJP ने किया एलान, आपातकालीन सेवाएं अप्रभावित

    News DeskBy News DeskOctober 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने चाईबासा में आदिवासी प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के कथित लाठीचार्ज के विरोध में दो जिलों – पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला – खरसावां में बुधवार को 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है. भाजपा के एक नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी. भाजपा की प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि पार्टी कथित घटना के विरोध में सभी जिला मुख्यालयों पर मशाल जुलूस निकाला.साहू ने दावा किया कि आदिवासी समुदाय के सदस्य सोमवार को झारखंड के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ के आवास का घेराव करने गए थे और यह मांग कर रहे थे कि लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 220 और एनएच 75ई पर दिन के समय भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए.

    साहू ने रांची में संवाददाताओं से कहा, ‘पिछले आठ महीनों में राष्ट्रीय राजमार्गों पर कम से कम 154 लोगों की मौत हो चुकी है. आदिवासी समुदाय के सदस्य परिवहन मंत्री से गुहार लगाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने सोमवार रात उन पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे. इस घटना में कई लोग घायल हो गए.

    उन्होंने कहा, पार्टी ने इस घटना के विरोध में बुधवार को कोल्हान के दो जिलों – पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला – खरसावां में सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक, 12 घंटे का बंद रखने का फैसला किया है. हालांकि, आपातकालीन सेवाएं अप्रभावित रहेंगी. भाजपा की झारखंड इकाई के प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने घटना की निंदा करते हुए कहा, आदिवासियों की हितैषी होने का दावा करने वाली हेमंत सोरेन सरकार अब उनकी आवाज दबाने के लिए क्रूरता पर उतर आई है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    इससे पहले, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने चाईबासा शहर में आदिवासियों पर पुलिस लाठीचार्ज की मंगलवार को आलोचना की. चंपई ने दावा किया कि बिरुआ के आवास के घेराव के दौरान पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया जबकि 17 अन्य लापता हो गए. उन्होंने आरोप लगाया कि सोरेन सरकार ने चाईबासा में आदिवासियों-मूलवासियों की आवाज दबाने के लिए उन पर लाठीचार्ज किया.
    चंपई ने आदिवासियों-मूलवासियों से ‘आदिवासी/मूलवासी विरोधी’ सरकार को हटाने के लिए एकजुट होने की अपील की.

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने कहा कि राज्य सरकार लाठीचार्ज का सहारा लेने के बजाय बातचीत के जरिए इस मुद्दे को सुलझा सकती थी. इससे पहले, पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने सोमवार रात आठ बजे से परिवहन मंत्री के आवास के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी थी. सामाजिक कार्यकर्ता रमेश बालमुचू और उनके सहयोगियों ने चाईबासा में बिरुआ के आवास का घेराव करने की धमकी दी थी.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP ने किया एलान Chaibasa: BJP announces 12-hour shutdown in West Singhbhum and Seraikela-Kharsawan today in protest against Chaibasa lathicharge Chaibasa: चाईबासा लाठीचार्ज के विरोध में पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में आज 12 घंटे का बंद emergency services unaffected आपातकालीन सेवाएं अप्रभावित
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group