Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chaibasa: चाईबासा में कांग्रेस का कोल्हान स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन, संगठन विस्तार व पंचायत स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का निर्देश
    Breaking News

    Chaibasa: चाईबासा में कांग्रेस का कोल्हान स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन, संगठन विस्तार व पंचायत स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का निर्देश

    News DeskBy News DeskJuly 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. कांग्रेस नेता सिरिवेला प्रसाद ने रविवार को कहा कि पार्टी ने पंचायत स्तर पर समितियां बनाने का जो फैसला लिया है, उससे न केवल संगठन मजबूत होगा बल्कि नये नेता भी तैयार होंगे. झारखंड में कांग्रेस के सह-प्रभारी प्रसाद ने कहा कि पार्टी राज्य की सभी 4,402 पंचायतों में समितियां गठित करेगी. उन्होंने कहा कि एक पंचायत समिति में एक अध्यक्ष और दो उपाध्यक्ष सहित 12 सदस्य होंगे. राज्य भर की पंचायत समितियों में लगभग 55,000 लोग शामिल होंगे. ये लोग भविष्य के नेता बनेंगे. वह चाईबासा में पार्टी के ‘संगठन सृजन’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. दरअसल, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कोल्हान प्रमंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में रविवार को चाईबासा के पिल्लई टाउन हाॅल आयोजित किया गया. प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सह प्रभारी डाॅ सिरिबेला प्रसाद, विशिष्ट अतिथि सह प्रशिक्षक के रूप में पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक सोनाराम सिंकू, डाॅ प्रदीप कुमार बलमुचू, जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित किया.

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में प्रखंड, मंडल अध्यक्ष पिल्लई टाउन हाॅल पहुंचे. इसके तहत ग्राम पंचायत कांग्रेस समिति के लिए एक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम के वरिष्ठ नेताओं, जिला अध्यक्षों, जिला पर्यवेक्षकों, प्रखंड अध्यक्षों, प्रखंड पर्यवेक्षकों और मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    प्रसाद ने कहा कि पार्टी ने झारखंड के लिए एक मोबाइल ऐप भी तैयार किया है. उन्होंने कहा, ‘‘यह ऐप संवाद का माध्यम है, जहां लोगों के मुद्दे उठाए जा सकते हैं और यह जाना जा सकता है कि पार्टी कैसे काम कर रही है और सुझाव भी दिए जा सकते हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने जिला, प्रखंड और मंडल अध्यक्षों से 15 अगस्त को अपने-अपने क्षेत्रों में तिरंगा फहराने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि प्रखंड समितियां गठित कर दी गई हैं तथा पंचायत समितियों के गठन के बाद मंडल समितियां गठित की जाएंगी. उन्होंने कहा कि पंचायत समितियों के गठन की प्रक्रिया 15 अगस्त तक पूरी कर ली जाएगी.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chaibasa: Congress' Kolhan level training camp organized in Chaibasa instructions to expand the organization and strengthen the party up to the Panchayat level
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group