Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: डायन के शक में दंपती की हत्या, पत्नी का शव नदी से हुआ बरामद, अब तक नहीं मिला पति का शव

Chaibasa.पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी थाना क्षेत्र में डायन बिसाही के आरोप में वृद्ध दंपती की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया. घटना बुधवार की है. पत्नी का शव नदी से बरामद हुआ है, जबकि पति का शव नहीं मिला है. पत्नी का नाम सलगी बरजो (67) और पति का नाम बुधवा बरजो (72) है. वृद्ध दंपती के घर में और कोई नहीं होने के कारण घटना की सूचना पुलिस को जल्दी नहीं मिली. महिला के गले और सिर में धारदार हथियार से हमला किया गया है.

महिला का शव नदी में जहां मिला है, उसके पास से कुल्हाड़ी भी बरामद हुआ है. महिला के पति का शव अबतक बरामद नहीं हुआ है. पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है. पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह डायन-बिसाही का संदेह या जमीन विवाद हो सकता है. पुलिस ने रविवार को इस हत्याकांड के मामले में एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसमें कमरगांव निवासी बिरसा बरजो, सेगो बरजो, लोकनाथ बरजो और एक नाबालिग शामिल हैं. चारों के खिलाफ डायन प्रथा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Exit mobile version