Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»“चूहों और तिलचट्टों” से निपटने में जुटा पुरी का जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन, लगाए जाएंगे पिंजरे, जिंदा पकड़कर बाहर छोड़ा जाएगा
Breaking News

“चूहों और तिलचट्टों” से निपटने में जुटा पुरी का जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन, लगाए जाएंगे पिंजरे, जिंदा पकड़कर बाहर छोड़ा जाएगा

News DeskBy News DeskAugust 31, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Puri. पुरी में 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर के गर्भगृह में चूहों और तिलचट्टों के बढ़ते प्रकोप से निपटने के लिए पारंपरिक कीट नियंत्रण उपाय अपनाए जाएंगे। मंदिर के अंदर किसी भी जानवर या कीड़े को मारने पर स्पष्ट रोक होने के कारण चूहों को जाल या पिंजरे में फंसाकर जिंदा पकड़ने और बाहर छोड़ने का फैसला किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरविंद पाढ़ी ने हाल में इस मुद्दे पर हुई बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्राचीन मंदिर में चूहों की समस्या नई नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के दौरान यह समस्या गंभीर हो गई थी, जब श्रद्धालुओं की संख्या कम थी। 2023 में पारंपरिक कीट नियंत्रण उपाय अपनाए गए थे… लेकिन अब इनकी संख्या फिर बढ़ गई है और इसी तरह के उपाय दोबारा किए जाएंगे। पुरी के जिलाधिकारी और एसजेटीए के उप मुख्य प्रशासक दिव्य ज्योति परीदा ने कहा कि इस मुद्दे पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से भी सलाह ली गई है।

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

उन्होंने बताया कि तिलचट्टों को आकर्षित कर पकड़ने के लिए गर्भगृह में गुड़ और अन्य चिपचिपे पदार्थों से युक्त मिट्टी के बर्तन रखे गए हैं।
गर्भगृह में चूहों और तिलचट्टों के प्रवेश के रास्तों को भी बंद किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि चूहे देवताओं को अर्पित किए जाने वाले फूलों को खा जाते हैं और उनके कीमती वस्त्रों को कुतर देते हैं। चूहों को भगाने के लिए जहरीले स्प्रे का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता क्योंकि इससे चूहों और तिलचट्टों के मंदिर के अंदर मरने की आशंका है, जो मंदिर के नियमों के खिलाफ है।

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026
Recent Post

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026

Chaibasa SIR: पश्चिमी सिंहभूम जिला ‘मैपिंग नहीं होने’ और ‘तार्किक विसंगति’ से जुड़े मामलों के निपटारे में सबसे आगे रहा

November 14, 2026

Jharkhand BJP: होटवार जेल में कैदी के साथ ‘कुकर्म’ मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group