Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Chaibasa Cricket: एसआर रुंगटा ने जगन्नाथपुर क्लब को आठ विकेट से हराया, कप्तान अभिषेक कच्छप ने 56 रन बनाये
    Headlines

    Chaibasa Cricket: एसआर रुंगटा ने जगन्नाथपुर क्लब को आठ विकेट से हराया, कप्तान अभिषेक कच्छप ने 56 रन बनाये

    News DeskBy News DeskOctober 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे एसआर रुंगटा बी-डिवीजन लीग के तहत रविवार को खेले गये मैच में एसआर रुंगटा ग्रुप ने जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब को एकतरफा मुकाबले में आठ विकेट से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किये. स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट मैदान में खेले गये मैच में एसआर रुंगटा ग्रुप के कप्तान ने टॉस जीतकर विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 19.4 ओवर में 149 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी.

    इस टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अंकित शर्मा ने तीन चौके और पांच छक्कों की मदद से शानदार 58 रन बनाये. अन्य बल्लेबाजों में सदान आलम ने 30 तथा निर्भय चौरसिया ने 15 रनों का योगदान दिया. एसआर रुंगटा ग्रुप की ओर से विजय रोहित ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में मात्र आठ रन देकर दो विकेट हासिल किये. अमित सिंह एवं श्याम शर्मा ने दो-दो विकेट लिये.लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसआर रुंगटा ग्रुप ने 17 ओवर में मात्र दो विकेट खोकर 150 रन बनाकर मैच जीत लिया.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    कप्तान अभिषेक कच्छप ने सात चौके एवं एक छक्का की मदद से 56 रन तथा कुलदीप केशव ने एक चौका एवं तीन छक्के की मदद से नाबाद 50 रन बनाकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. विजय रोहित ने अंतिम क्षणों में एक चौका एवं एक छक्का लगाकर 14 रन बनाये. जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब की ओर से अंकित शर्मा तथा सर्वेश अंसारी ने एक-एक विकेट हासिल किए.

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    captain Abhishek Kachhap scored 56 runs Chaibasa Cricket: SR Rungta defeated Jagannathpur Club by eight wickets
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group