Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: सारंडा में वज्रपात की चपेट में आये सीआरपीएफ के सेकेंड इन कमांन अधिकारी की मौत, 3 की स्थिति अब भी गंभीर, तीनों को भेजा गया रांची

Chaibasa. चाईबासा के सारंडा में आकाशीय बिजली गिरने से सीआरपीएफ के 2 अधिकारी और झारखंड पुलिस के 2 एएसआई झुलस गए. इलाज के दौरान सीआरपीएफ की 26 बटालियन के सेकेंड इन कमांन एम प्रोबो सिंह की मौत हो गई है. सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट सुबीर मंडल, जगुआर के 2 एएसआई सुदेश और चंदलाल हांसदा की हालत गंभीर है. तीनों को रांची रेफर किया गया है. देर रात सीआरपीएफ कैंप के पास आकाशीय बिजली गिरने से सभी उसकी चपेट में आ गए थे.

पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत सारंडा वन क्षेत्र के बालिबा में हादसे के बाद सभी को प्राथमिक उपचार के बाद नोवामुंडी स्थित अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया था. बेहद कठिन हालात में घायलों को सीआरपीएफ कैम्प से बाहर निकाला गया था. इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए किरीबुरु और नोवामुंडी अस्पताल भेजा गया था.

Exit mobile version