Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Tata Motors के CEO गिरिश वाघ ने इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों की मांग में वृद्धि होने की जतायी उम्मीद, प्रधानमंत्री-ई-बस सेवा योजना पर भी बोले
Headlines

Tata Motors के CEO गिरिश वाघ ने इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों की मांग में वृद्धि होने की जतायी उम्मीद, प्रधानमंत्री-ई-बस सेवा योजना पर भी बोले

News DeskBy News DeskAugust 30, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. टाटा मोटर्स को अपने इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों की मांग मजबूत बने रहने और आगे भी इसमें वृद्धि होने की उम्मीद है। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गिरिश वाघ ने यह बात कही है। उन्होंने विश्लेषकों के साथ बातचीत में कहा कि चीन से सेल के आयात को लेकर जो आपूर्ति संबंधी दिक्कतें हैं, उनके चालू वित्त वर्ष के अंत तक पूरी तरह हल होने की उम्मीद है।
वाघ ने कहा कि कंपनी के विभिन्न इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहन खंड में अच्छी ऑर्डर बुक मौजूद है। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कंपनी को 3,400 से अधिक इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहन के ऑर्डर मिले।

वाघ ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन की मांग को लेकर कंपनी का रुख सकारात्मक है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री-ई-बस सेवा योजना के तहत आने वाले समय में कुछ और निविदाएं भी जारी होने की उम्मीद है। हम इसको लेकर काफी सकारात्मक हैं।’’

कंपनी का बिजलीचालित छोटा वाणिज्यक वाहन (एससीवी) पिकअप पूरी तरह खुदरा बाजार में है और काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।
वाघ ने बताया कि इलेक्ट्रिक इंट्रा और ऐस प्रो जैसे वाहनों की कुल परिचालन लागत अब उनके परंपरागत इंजन (आईसीई) वाहनों की तुलना में काफी आकर्षक हो गई है। इससे इन वाहन की मांग आगे भी मजबूत रहने की उम्मीद है।

Jamshedpur: कमलपुर के लायाडीह में छात्रा की हत्या का खुलासा, माता-पिता ने ही मारकर शव को पत्थर खदान में फेंक दिया था, दोनों गिरफ्तार

हालांकि, कंपनी को इलेक्ट्रिक वाहन में इस्तेमाल होने वाली बैटरी सेल की आपूर्ति के मोर्चे पर चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। चीन से आयात होने वाले बैटरी सेल की मांग बढ़ने के कारण आपूर्ति में बाधा आई है। वाघ ने कहा कि कंपनी ने करीब दो महीने पहले ही अधिक मात्रा में बैटरी सेल के लिए ऑर्डर दे दिए हैं। ऐसे में चालू तिमाही के अंत तक आपूर्ति संबंधी बाधा पूरी तरह दूर होने की उम्मीद है।

चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कंपनी के इलेक्ट्रिक एससीवी की बिक्री करीब 3,200 इकाई रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में चार गुना से अधिक है। इसके अलावा कंपनी के पास 850 से अधिक इलेक्ट्रिक बस के ऑर्डर भी हैं।

Sansad Session: लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक दो दिसंबर को फिर से बुलाने का फैसला

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: कमलपुर के लायाडीह में छात्रा की हत्या का खुलासा, माता-पिता ने ही मारकर शव को पत्थर खदान में फेंक दिया था, दोनों गिरफ्तार

November 27, 2026

Sansad Session: लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक दो दिसंबर को फिर से बुलाने का फैसला

November 27, 2026

Caste certificate: जिला, अनुमंडल व अंचल अधिकारियों को जाति प्रमाणपत्र रद्द करने का स्वतंत्र अधिकार नहीं

November 27, 2026
Recent Post

Jamshedpur: कमलपुर के लायाडीह में छात्रा की हत्या का खुलासा, माता-पिता ने ही मारकर शव को पत्थर खदान में फेंक दिया था, दोनों गिरफ्तार

November 27, 2026

Sansad Session: लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक दो दिसंबर को फिर से बुलाने का फैसला

November 27, 2026

Caste certificate: जिला, अनुमंडल व अंचल अधिकारियों को जाति प्रमाणपत्र रद्द करने का स्वतंत्र अधिकार नहीं

November 27, 2026

‘छठ मनाने वाली महिलाओं’ पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में कॉमेडियन यश महेश्वरी के खिलाफ शिकायत दर्ज़

November 27, 2026

Jamshedpur: मानगो के उलीडीह में बंद घर में दिनदहाड़े चोरों ने हाथ किया साफ, नकदी और सोने के जेवर लेकर हो गये फरार

November 27, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group