Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: सावन की तीसरी सोमवारी पर महादेवशाल मंदिर पहुंचे उपायुक्त, परिवार संग की पूजा अर्चना, मंदिर समिति के सदस्यों को दिए जरूरी निर्देश 

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त मनीष कुमार सावन माह की तीसरी सोमवारी के अवसर पर सपरिवार गोईलकेरा प्रखंड स्थित प्रसिद्ध महादेवशाल मंदिर पहुंचे। परिवार के साथ भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान के साथ पूजन एवं जलार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना करते हुए भगवान महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजन-अर्चना के उपरांत उपायुक्त ने महादेवशाल मंदिर परिसर में की गयी व्यवस्था का निरीक्षण किया। उ

न्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, मंदिर परिसर की स्वच्छता, पेयजल, आवागमन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं मंदिर समिति के सदस्यों को आवश्यक निर्देश दिया।

Exit mobile version