Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: रघुवर दास बोले-भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग पर झारखंड सरकार चुप क्यों है?
    Breaking News

    Jamshedpur: रघुवर दास बोले-भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग पर झारखंड सरकार चुप क्यों है?

    News DeskBy News DeskAugust 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रघुवर दास ने मंगलवार को आरोप लगाया कि झारखंड की झामुमो नीत सरकार भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की प्रदर्शनकारी छात्रों की प्रमुख मांग पर चुप है। उन्होंने दावा किया कि उनके मुख्यमंत्री रहते एक भी प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने नहीं आया था। ओडिशा के पूर्व राज्यपाल ने कहा, ‘मैं जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द किए जाने का स्वागत करता हूं, लेकिन झारखंड के छात्रों की सीबीआई जांच की प्रमुख मांग पर सरकार चुप है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ‘झूठी’ घोषणाएं कर छात्रों को गुमराह कर रही है।

    दास ने कहा, ‘‘जेएसपीसी की परीक्षाएं रद्द करने संबंधी अधिसूचना जारी करने का अधिकार उसके कार्य नियमों के अनुसार आयोग के पास ही है। जेपीएससी एक संवैधानिक निकाय है। राज्य सरकार संबंधित विभागों में नियुक्तियों के लिए केवल जेपीएससी को मांगपत्र भेजती है। उन्होंने कहा कि झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) इस समय निष्क्रिय है। दास ने कहा, ‘जेपीएससी के अध्यक्ष जेल में हैं और सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है।’

    EXam Cancelled List: झारखंड सरकार ने अनियमितताओं की वजह से रद्द CGL समेत 44 भर्ती परीक्षाओं की जारी की सूची

    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मेरे कार्यकाल में न तो एक भी प्रश्नपत्र लीक हुआ और न ही इस तरह का कोई प्रदर्शन हुआ।’’ राज्य सरकार ने सोमवार को प्रदर्शनकारी छात्रों की प्रमुख मांगों में शामिल झारखंड कर्मचारी चयन आयोग-संयुक्त स्नातक स्तरीय (जेएसएससी-सीजीएल) परीक्षा रद्द करने की घोषणा की थी। सरकार ने इसके साथ ही बाहरी एजेंसी टीडीपीएल द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं और उसके द्वारा जारी परिणामों को भी रद्द करने का फैसला किया था।

    Jamshedpur.लगातार बारिश से जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा, खतरे के निशान से ऊपर बह रही स्वर्णरेखा और खरकई नदियां

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Why is the Jharkhand government silent on the demand for a CBI probe into irregularities in Raghuvar Das speech-recruitment exams? Jamshedpur: रघुवर दास बोले-भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग पर झारखंड सरकार चुप क्यों है?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    EXam Cancelled List: झारखंड सरकार ने अनियमितताओं की वजह से रद्द CGL समेत 44 भर्ती परीक्षाओं की जारी की सूची

    August 19, 2026

    Jamshedpur.लगातार बारिश से जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा, खतरे के निशान से ऊपर बह रही स्वर्णरेखा और खरकई नदियां

    August 19, 2026

    Jamshedpur: सोनारी में कर्नाटक पुलिस की छापेमारी, कैश वैन से 93 लाख लूटकांड व हत्या से जुड़ा है मामला

    August 19, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: रघुवर दास बोले-भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग पर झारखंड सरकार चुप क्यों है?

    August 19, 2026

    EXam Cancelled List: झारखंड सरकार ने अनियमितताओं की वजह से रद्द CGL समेत 44 भर्ती परीक्षाओं की जारी की सूची

    August 19, 2026

    Jamshedpur.लगातार बारिश से जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा, खतरे के निशान से ऊपर बह रही स्वर्णरेखा और खरकई नदियां

    August 19, 2026

    Jamshedpur: सोनारी में कर्नाटक पुलिस की छापेमारी, कैश वैन से 93 लाख लूटकांड व हत्या से जुड़ा है मामला

    August 19, 2026

    Jamshedpur: मानगो नगर निगम की बोर्ड बैठक हंगामेदार रही, कई पार्षदों ने मेयर सुधा गुप्ता के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

    August 19, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group