![](https://laharchakra.com/wp-content/uploads/2024/12/realty-add.jpg)
Chaibasa. नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र के जंगल में शुक्रवार की सुबह सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग की खबर है।
हालांकि, मुठभेड़ की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में कई माओवादी घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबल शुक्रवार सुबह एंटी नक्सल अभियान पर निकले थे। इसी दौरान सुरक्षाबलों को देखकर माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी कई राउंड फायरिंग की गयी, जिसमें कई माओवादी घायल हुए हैं।
फिलहाल हाथीबुरू कुरिया के जंगली क्षेत्र में मुठभेड़ जारी है। वरीय पुलिस अधिकारी इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
![](https://laharchakra.com/wp-content/uploads/2024/10/WhatsApp-Image-2024-10-15-at-12.29.50-PM.jpeg)
![](https://laharchakra.com/wp-content/uploads/2024/12/GOLDI-TIWARY.jpg)
Related tags :