Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»CHAIBASA ENCOUNTER : डीजीपी बोले, नक्सली नहीं ये हैं गुंडे, जल्द किया जायेगा इनका सफाया
    Crime

    CHAIBASA ENCOUNTER : डीजीपी बोले, नक्सली नहीं ये हैं गुंडे, जल्द किया जायेगा इनका सफाया

    News DeskBy News DeskJanuary 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है. पुलिस ने यह कार्रवाई जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान की. बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों को गुप्त सूचना मिली थी कि 15 लाख रुपये का इनामी नक्सली अमित मुंडा अपने दस्ते के साथ हिंसक विध्वंसक नक्सली गतिविधियों के लिए सोनुआ इलाके में सक्रिय है.

    इस सूचना पर सुरक्षा बल सोनुआ थाना क्षेत्र के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र लोंजो नचलदा में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. इसी दौरान भाकपा (माओवादी) उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी. सुरक्षा बलों ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख उग्रवादी दस्ते के सदस्य पहाड़ों और घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले. मुठभेड़ के बाद आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसके दौरान एक पुरुष और एक महिला नक्सली के शव और हथियार, कारतूस और अन्य सामान बरामद किए गए. दोनों शव की पहचान प्रतिबंधित माओवादी नक्सली संगठन के जेडसीएम विनय गंझू उर्फ ​​संजय गंझू उर्फ ​​बरिया उर्फ ​​भुखन उर्फ ​​संजय और एसीएम हेमंती मंझियाईन के रूप में की गई है.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    घटना के बाद पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला पुलिस बल द्वारा सोनुवा थाना अंतर्गत जंगल में हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई में शामिल ऑपरेशन टीमों को अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय चक्रधरपुर स्थित सीआरपीएफ 60 बटालियन मुख्यालय में अनुराग गुप्ता, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड रांची एवं पुलिस मुख्यालय झारखंड रांची के अन्य वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया.

    झारखंड डीजीपी अनुराग गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ये नक्सली नहीं बल्कि गुंडे हैं, इनका बहुत जल्द सफाया हो जाएगा. इनके पास एक राइफल है, हमारे पास हजारों हैं, ये कब तक बचेंगे.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CHAIBASA ENCOUNTER: DGP said these are not Naxals but goons they will be eliminated soon
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group