


Chaibasa.मानसून की पहली बारिश से ही पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव प्रखंड में स्थित हिरनी फॉल का जलस्तर बढ़ गया है. हिरनी फॉल प्राकृतिक सौंदर्य का अनूठा नमूना है. यह स्थल ऊंची पहाड़ी चोटियों और घने पेड़ों से घिरा है. आम दिनों में यह स्थल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है. लोग परिवार के साथ यहां घूमने आते हैं.
अब जलस्तर बढ़ने से प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से पर्यटकों को 121 फीट की ऊंचाई से गिरते इस झरने के आसपास जाने से रोक दिया है.



