Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chaibasa : झारखंड पर्यटन विभाग की टीम सारंडा में तैयार कर रही वर्चुअल टूरिज्म कंटेंट
    Breaking News

    Chaibasa : झारखंड पर्यटन विभाग की टीम सारंडा में तैयार कर रही वर्चुअल टूरिज्म कंटेंट

    News DeskBy News DeskJuly 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • 3डी और 360 डिग्री वीडियो तकनीक की मदद से की जा रही फोटोग्राफी 

    Chaibasa : झारखंड पर्यटन विभाग ने राज्य के पर्यटन को वैश्विक स्तर पर ले जाने की दिशा में एक नई पहल की है. मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने जंगलों वाले नक्सल प्रभावित सारंडा क्षेत्र में डिजिटल फील्ड विजिट का आयोजन किया गया.

    इस दौरान 3डी और 360 डिग्री वीडियो तकनीक की मदद से वर्चुअल टूरिज्म कंटेंट तैयार किया गया. इस कार्यक्रम का संचालन जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की के मार्गदर्शन में किया गया. फील्ड समन्वय की जिम्मेदारी पर्यटन विभाग के के.के. दास ने संभाली, वहीं दिल्ली से आई तकनीकी टीम ने शूटिंग और अन्य डिजिटल कार्यों को अंजाम दिया.

    टीम ने सरंडा वन प्रमंडल के डीएफओ अविरूप सिन्हा के सहयोग से घाघीरथी जलप्रपात, ठोलकोबाड़ आदिवासी गांव और किरीबुरू सनसेट पॉइंट जैसे प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया. इन स्थलों की सुंदरता और जनजातीय संस्कृति को हाई-डेफिनिशन वीडियो में रिकॉर्ड किया गया, जिससे देश-विदेश के लोग झारखंड की विरासत से वर्चुअली जुड़ सकें. फील्ड विज़िट के दौरान डीएसओ कार्यालय की अर्चना और मनीषा ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    इसके साथ ही स्थानीय जुड़ाव के तहत रूपा रानी तिर्की और उनकी टीम ने गांव के बच्चों और ग्रामीणों के बीच रिफ्रेशमेंट, चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक और स्पोर्ट्स जर्सी का वितरण भी किया. ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की.

    यह डिजिटल पहल झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विविधता को दुनिया के सामने लाने में मदद करेगी. इसके माध्यम से राज्य के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को भी नए अवसर मिल सकेंगे.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chaibasa: Jharkhand Tourism Department team is preparing virtual tourism content in Saranda
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group