Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chaibasa:पश्चिमी सिंहभूम जिले में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जैंतगढ़ से अनुमंडल जगन्नाथ पुर को जोड़ने वाली बनकटी पुलिया की एप्रोच सड़क धंसी, आवागमन ठप
    Breaking News

    Chaibasa:पश्चिमी सिंहभूम जिले में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जैंतगढ़ से अनुमंडल जगन्नाथ पुर को जोड़ने वाली बनकटी पुलिया की एप्रोच सड़क धंसी, आवागमन ठप

    News DeskBy News DeskJuly 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले में शुक्रवार रात से हो रही लगातार भारी बारिश ने शनिवार को जनजीवन को बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. जिले की प्रमुख नदियां जैसे रोरो नदी, देव नदी, नदिया और अन्य छोटी-बड़ी धाराएं उफान पर हैं. नदियों का पानी पुलों के ऊपर से बहने लगा है. इसके बावजूद लोग जान जोखिम में डाल कर उन पुलों को पार कर रहे हैं, जिससे बड़ी दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है.
    शुक्रवार शाम से लगातार बारिश होने से कंकुवा नदी का जलस्तर बढ़ा इस तेज बहाव से जैंतगढ़ से अनुमंडल जगन्नाथ पुर को जोड़ने वाली बनकटी पुलिया एप्रोच सड़क धंसा आवागमन पूरी तरह ठप है.

    कई इलाके बने टापू

    Jamshedpur News: जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों: अनिल मोदी 

    टोंटो प्रखंड के टोपाबेड़ा और टोंटो गांव के बीच बहने वाली देव नदी में बाढ़ के कारण कई ग्रामीण टापू जैसे क्षेत्र में फंसे हुए हैं. नदी का जलस्तर अचानक इतना बढ़ गया कि दोनों गांवों के बीच संपर्क पूरी तरह कट गया है. तेज बहाव के कारण नाव या वैकल्पिक व्यवस्था भी संभव नहीं हो पा रही है. स्थानीय लोग सहायता के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई राहत कार्य शुरू नहीं हो पाया है. चाईबासा शहर का भी बुरा हाल है.

    Seraikella-Kharsawan:  सुदूरवर्ती पीवीटीजी बहुल गांवों में पहुंचे उपायुक्त, विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण

    पुराने चाईबासा क्षेत्र की कई बस्तियों में पानी घरों में घुस गया है. लोगों का दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और सामान पूरी तरह भीग चुका है. बिजली आपूर्ति कई क्षेत्रों में बाधित है. जैतगढ़ स्थित बेतरणी नदी के पुल के नीचे मट्टी कट गया है और सोनूआ जैसे इलाके भी जलजमाव की चपेट में हैं. खेतों में पानी भर गया है, जिससे किसानों की खड़ी फसलें पूरी तरह नष्ट होने की कगार पर हैं. सड़कों पर पानी बहने के कारण कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    approach road of Bankati culvert connecting Jaintgarh to subdivision Jagannathpur collapsed Chaibasa: Life disrupted due to rain in West Singhbhum district Chaibasa:पश्चिमी सिंहभूम जिले में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त traffic halted आवागमन ठप जैंतगढ़ से अनुमंडल जगन्नाथ पुर को जोड़ने वाली बनकटी पुलिया की एप्रोच सड़क धंसी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों: अनिल मोदी 

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  सुदूरवर्ती पीवीटीजी बहुल गांवों में पहुंचे उपायुक्त, विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई से 10 अगस्त तक जिले में चलेगा परिवार नियोजन पखवाड़ा, तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक

    July 6, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों: अनिल मोदी 

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  सुदूरवर्ती पीवीटीजी बहुल गांवों में पहुंचे उपायुक्त, विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई से 10 अगस्त तक जिले में चलेगा परिवार नियोजन पखवाड़ा, तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan: राजनगर पुलिस का विशेष जांच अभियान, वाहनों व संदिग्धों की सघन जांच

    July 6, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  राष्ट्रीय लोक अदालत एवं एनआई एक्ट विशेष लोक अदालत की तैयारियां तेज, समीक्षा बैठक आयोजित

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group