Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: चक्रधरपुर की नाबालिग को गुजरात ले जाकर एक माह तक किया दुष्कर्म, गैंगरेप का भी आरोप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जोड़ो गांव निवासी मुख्य आरोपी पिक्लू प्रधान नामक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग के बयान के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दुष्कर्म में शामिल अन्य युवकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार सोमवार को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के सेकेंड एंट्री गेट पर नाबालिग के साथ मारपीट की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने नाबालिग को संरक्षण में लेकर पूछताछ की।

इसी दौरान उसने अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि पीड़िता को शादी शुदा युवक झांसे में लेकर गुजरात ले गया था। जहां एक महीने तक उसका शारीरिक शोषण किया गया। आरोपी युवक सोमवार को नाबालिग को स्टेशन पर छोड़कर चला गया था। बाद में उसे सेकेंड एंट्री गेट के पास बुलाया गया।

यहां कुछ युवकों द्वारा उसके साथ मारपीट की गयी। सूचना पर पीड़िता को आरपीएफ-जीआरपी ने उसे संरक्षण में लिया लिया। बाद में उसे महिला थाना को सौंप दिया गया। एसपी अमित रेणु ने कहा है कि मामला अत्यंत गंभीर है।चक्रधरपुर पुलिस को जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Exit mobile version