


Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को एक बार फिर बड़ा झटका दिया है. हथियार और गोला बारूद खरीदने के लिए नक्सलियों के द्वारा जमा किए गए लगभग 35 लाख रुपए बरामद कर लिये हैं. नक्सली हथियार खरीदने के लिए पैसा जमा कर रहे थे.
इसी सूचना पर कराइकेला इलाके में सर्च अभियान चलाया गया. सर्च अभियान के दौरान जंगली क्षेत्र में छुपाकर रखे गए 35 लाख रुपए बरामद किया गया हैं.



