Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Naxal: सारंडा के छोटानागरा में IED ब्लास्ट में CRPF की कोबरा बटालियन का जवान घायल

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले में भाकपा (माओवादी) द्वारा लगाए गए एक आईईडी में विस्फोट होने से सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया। एसपी अमित रेनु ने बताया कि यह घटना छोटानागर थाना क्षेत्र के सरंडा जंगल में जारी संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हुई।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा लगाया गया आईईडी फट गया, जिसमें कोबरा बटालियन के जवान मनोज कुमार घायल हो गए। एसपी के अनुसार, जवान को इस घटना में मामूली चोट आई है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

एक करोड़ रुपये के ईनामी माओवादी नेता मिसिर बेसरा के नेतृत्व वाले दस्ते को पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जिले को नक्सल मुक्त बनाने के लिए सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं।

Exit mobile version