Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Teligram App: नीट-यूजी की पुन:परीक्षा से पहले भारत में ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध
Breaking News

Teligram App: नीट-यूजी की पुन:परीक्षा से पहले भारत में ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध

News DeskBy News DeskJune 17, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 की पुनः परीक्षा से पहले मंगलवार को ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कहा कि यह कदम नकल गिरोहों से निपटने के लिए उठाया गया है। एनटीए की सिफारिशों पर कार्रवाई करते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69ए के तहत आदेश जारी करके भारत में टेलीग्राम मंच तक पहुंच को एक निर्धारित और सीमित अवधि के लिए प्रतिबंधित करने का निर्देश दिया है। यह प्रतिबंध 22 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा और इसमें नीट (यूजी) 2026 की पुन:परीक्षा का दिन तथा उसके तुरंत बाद की अवधि शामिल होगी।

एनटीए ने एक बयान में कहा कि एक अलग निर्देश के तहत टेलीग्राम को भारत में पहले से पोस्ट किए जा चुके संदेशों में संपादन की सुविधा 30 जून 2026 तक एक निर्धारित अवधि के लिए बंद करनी होगी।
एजेंसी के अनुसार, यह कदम मंच की उस विशेष तकनीकी सुविधा को ध्यान में रखकर उठाया गया है, जिसका इस्तेमाल राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के संबंध में बाद में कथित ‘प्रश्नपत्र लीक’ के फर्जी साक्ष्य तैयार करने के लिए किया जाता रहा है।

इसने कहा, दोनों कदम सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के हित में उठाए गए हैं। इनका उद्देश्य 21 जून, 2026 को होने वाली नीट (यूजी) 2026 की पुन:परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ठगने के लिए नकल माफियाओं द्वारा टेलीग्राम मंच के संगठित इस्तेमाल पर रोक लगाना है।’’

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

एजेंसी ने छात्रों के हित में की गई इस त्वरित कार्रवाई के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे 21 जून को ‘‘सुरक्षित और निष्पक्ष परीक्षा’’ आयोजित करने में मदद मिलेगी।

तीन मई को आयोजित की गई मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) को अनियमितताओं के आरोपों के बीच रद्द कर दिया गया था। अब यह पुनः परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी।

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

October 5, 2026

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पारडीह से बालिगुमा तक हटेगा अतिक्रमण, हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ चलेगा अभियान

October 5, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

October 5, 2026

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पारडीह से बालिगुमा तक हटेगा अतिक्रमण, हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ चलेगा अभियान

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: समाहरणालय में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की जिला स्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता, गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रथम

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर में भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता, विजेता टीमें रांची जाएंगी

October 5, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group