


Chaibasa.पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों की बड़ी साजिश एक बार फिर नाकाम हो गयी है. यहां छोटानागरा थानान्तर्गत वनग्राम डिकू पोंगा और हथना बेड़ा के बीच में जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को टारगेट कर नक्सलियों द्वारा लगाये गये दो आइइडी बरामद किया गया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से बरामद किया गया आइइडी को उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के मदद से विनिष्ट किया गया.
एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है.
जिसके आलोक में सुरक्षा बल की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.इनके संबंध में विश्वस्त सूचना प्राप्त होने के आलोक में 4 मार्च 2025 से एक विशेष संयुक्त अभियान छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगल पहाड़ी क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है.
अभियान के दौरान आज छोटानागरा थानान्तर्गत वनग्राम डिकू पोंगा और हथना बेरा के बीच में जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 5 – 5 किलो के दो आइइडी बरामद किया गया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.



