Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Naxal: पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर से दो संदिग्ध नक्सली गिरफ्तार, भागने की कर रहे थे कोशिश, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा

Chaibasa. पश्चिम सिंहभूम जिले में दो संदिग्ध माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. यहां एक अधिकारी ने बताया कि मनोहरपुर थाना क्षेत्र के नंदपुर सुरिन टोला में गिरफ्तारियां की गईं.

मनोहरपुर के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जयदीप लकड़ा के अनुसार, पश्चिम सिंहभूम निवासी दुर्जन जाटे उर्फ दुर्गा जाटे (29) और विमल नाग (22) ने पुलिसकर्मियों को आते देख भागने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे. उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों ने दोनों का पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया.

Exit mobile version