Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Chaibasa News: एसआर रुंगटा बी-डिवीजन लीग में लक्ष्मण गिलुआ क्लब ने नेशनल क्लब को 10 विकेट से हराया, शिवम ने नाबाद 55 रन बनाये
    Headlines

    Chaibasa News: एसआर रुंगटा बी-डिवीजन लीग में लक्ष्मण गिलुआ क्लब ने नेशनल क्लब को 10 विकेट से हराया, शिवम ने नाबाद 55 रन बनाये

    News DeskBy News DeskOctober 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे एसआर रुंगटा बी-डिवीजन लीग के अंतर्गत गुरुवार को खेले गये दूसरे मैच में लक्ष्मण गिलुआ क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर की टीम ने नेशनल क्रिकेट क्लब बड़ाजामदा को एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किये. चाईबासा के बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले गये गुरुवार के मैच में टॉस लक्ष्मण गिलुआ क्रिकेट क्लब के कप्तान ने जीता. विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए नेशनल क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 28.4 ओवर में 111 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी.

    अमन सिंह ने तीन चौके तथा एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 32 नाबाद रन बनाये. अन्य बल्लेबाजों में कृष्णा चौरसिया ने 21, कप्तान आलोक गौंड ने 12 तथा जयंत वर्मा ने 10 रन का योगदान दिया. लक्ष्मण गिलुआ क्रिकेट क्लब की ओर से पियुष कुमार ने 11 रन देकर तीन विकेट तथा कप्तान विवेक चौरसिया ने 23 रन देकर तीन खिलाड़ियों को चलता किया, जबकि शिवम कुमार को दो सफलता हाथ लगी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्ष्मण गिलुआ क्रिकेट क्लब की टीम ने 16.3 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 114 रन ठोककर मैच अपने नाम कर लिया.

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    उद्घाटक बल्लेबाज शिवम ने तीन चौके एवं चार छक्के की मदद से 55 नाबाद तथा ललित सिंह भोज ने आठ चौके एवं एक छक्का की सहायता से 53 नाबाद रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी. मैच समाप्ति के बाद जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि 13 नबंवर को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होने के कारण उक्त तिथि को चक्रधरपुर के लक्ष्मण गिलुआ क्रिकेट क्लब एवं देवेंद्र माझी क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाने वाला मैच की तिथि में परिवर्तन किया गया है. अब यह मैच 17 नवंबर को खेला जायेगा. शेष मैच की तिथियां यथावत रहेंगी. शुक्रवार को प्रताप क्रिकेट क्लब चाईबासा का मुकाबला फेनेटिक क्लब चाईबासा से होगा.

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chaibasa News: Laxman Gilua Club defeated National Club by 10 wickets in SR Rungta B-Division League Shivam scored unbeaten 55 runs
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में हिंदी माह-2026 का शुभारंभ, हिंदी को तकनीक और AI से जोड़ने पर जोर

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : आपदा के बाद भी चुनौती खत्म नहीं होती, संपत्ति और संसाधनों को बचाना जरूरी : संतोष कुमार

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group