Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»चाईबासा : सारंडा को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी बनाने का विरोध, 30 को बड़ा आंदोलन
    Headlines

    चाईबासा : सारंडा को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी बनाने का विरोध, 30 को बड़ा आंदोलन

    News DeskBy News DeskSeptember 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    चाईबासा. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम स्थित सारंडा वन क्षेत्र को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर वन्यजीव आश्रयणी घोषित करने की तैयारी शुरू हो गई है. राज्य सरकार ने मंत्रियों का समूह गठित कर स्थानीय लोगों से राय लेने की प्रक्रिया शुरू की है.

    यह समूह मंगलवार को सारंडा का दौरा करेगा. खनन विभाग के अनुसार प्रस्तावित आश्रयणी क्षेत्र में आने वाले लगभग 4,710 हेक्टेयर के लौह अयस्क खदानों को बंद करना पड़ेगा, जिससे राज्य को करीब 13.22 लाख करोड़ रुपये के राजस्व का संभावित नुकसान होगा.
    तेज कर दिया है. वे 30 सितंबर को छोटानागरा फुटबाल मैदान में सुबह 10 बजे से आमसभा करेंगे.

    इस आमसभा में क्षेत्र के हजारों ग्रामीण जुटेंगे. आयोजकों ने ग्रामीणों से पारंपरिक हथियार और पहनावे के साथ शामिल होने की अपील की है. स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यदि सारंडा को सेंचुरी घोषित किया गया, तो यहां के मूल निवासियों का जीवन संकट में पड़ जाएगा. सभा का मकसद यह संदेश देना है कि सारंडा के लोग जल, जंगल और जमीन के सवाल पर किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेंगे.

    Tata group की खुदरा कंपनी ट्रेंट लिमिटेड की जूडियो ने 1,000 स्टोर का आंकड़ा पार किया, ब्रांड का नेटवर्क देश के 300 से अधिक शहरों में फैला

    ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि सरकार को कोई भी निर्णय लेने से पहले स्थानीय लोगों की भावनाओं और अधिकारों का सम्मान करना चाहिए.  सभा में 56 गांवों के मुण्डा-मानकी और पंचायत प्रतिनिधि शामिल होंगे. इनमें लागुड़ा देवगम (मानकी), बामिया मांझी (पूर्व जिला परिषद सदस्य), जेना वाडिंग, दुला चाम्पिया, सोहन मांझी, लालसय चाम्पिया, सुनिल बारला, लेबेया सिदू, सिताराम मांझी, मोहन देवगम, ओड़ेया पुरती, रामो सिदू, मोटाये सिदू, कुदा चाम्पिया, मांगता सुरीन, अमर सिंह सिदू, बुधराम सुरीन, मंगल देवगम, लालू बेसरा, लखन चाम्पिया, टुकुई हांसदा, सुखनात बाहंदा समेत कई स्थानीय नेता और बुद्धिजीवी उपस्थित रहेंगे.

    सभा में जोबा माझी, सांसद, चाईबासा लोकसभा, दीपक बिरूवा, मंत्री, झारखंड सरकार, जगत माझी, विधायक, मनोहरपुर, सोनाराम सिंकू, विधायक, जगन्नाथपुर, निरल पुरती, विधायक, माझगांव, दशरथ गगराई, विधायक, खरसावां, सुखराम उरांव, विधायक, चक्रधरपुर को बुलाया गया है.

    NSE IPO: देश के सबसे बड़े शेयर बाजार एनएसई के आईपीओ में होगी 12.64 करोड़ शेयरों की बिक्री, मूल्य दायरा 1,700-1,785 रुपये

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    big protest on 30th Chaibasa: Opposition to making Saranda a wildlife sanctuary Jamshedpur JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर की राजनीति जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Cyber Crime: ऑनलाइन मंच के जरिए मोबाइल से किये गये भुगतान पर पैसे वापस मिलने का वादा कर की साइबर ठगी, पांच लोग गिरफ्तार

    September 13, 2026

    Coal Company के पांच कर्मचारियों ने Railway Syding में नौवीं कक्षा की छात्रा से किया गैंगरैप

    September 13, 2026

    Nikhar Murder Case: रियल एस्टेट कारोबारी निखार हत्याकांड में गिरफ्तार कोलकाता पुलिस का यातायात सार्जेंट अयान गुप्ता और ट्विंकल दास को भेजा जेल

    September 13, 2026
    Recent Post

    Tata group की खुदरा कंपनी ट्रेंट लिमिटेड की जूडियो ने 1,000 स्टोर का आंकड़ा पार किया, ब्रांड का नेटवर्क देश के 300 से अधिक शहरों में फैला

    September 13, 2026

    NSE IPO: देश के सबसे बड़े शेयर बाजार एनएसई के आईपीओ में होगी 12.64 करोड़ शेयरों की बिक्री, मूल्य दायरा 1,700-1,785 रुपये

    September 13, 2026

    Cyber Crime: ऑनलाइन मंच के जरिए मोबाइल से किये गये भुगतान पर पैसे वापस मिलने का वादा कर की साइबर ठगी, पांच लोग गिरफ्तार

    September 13, 2026

    Coal Company के पांच कर्मचारियों ने Railway Syding में नौवीं कक्षा की छात्रा से किया गैंगरैप

    September 13, 2026

    Nikhar Murder Case: रियल एस्टेट कारोबारी निखार हत्याकांड में गिरफ्तार कोलकाता पुलिस का यातायात सार्जेंट अयान गुप्ता और ट्विंकल दास को भेजा जेल

    September 13, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group