Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chaibasa: चाईबासा सदर अस्पताल ब्लड बैंक के 259 रक्तदाताओं में से अब तक 44 की हुई जांच, 3 एचआईवी संक्रमित पाए गए
    Breaking News

    Chaibasa: चाईबासा सदर अस्पताल ब्लड बैंक के 259 रक्तदाताओं में से अब तक 44 की हुई जांच, 3 एचआईवी संक्रमित पाए गए

    News DeskBy News DeskOctober 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में चाईबासा ब्लड बैंक के तीन रक्तदाताओं में एचआईवी की पुष्टि हुई. मंत्री ने कहा कि 2023 से 2025 के बीच चाईबास ब्लड बैंक में कुल 259 लोगों ने रक्तदान किया और प्रशासन प्रत्येक रक्तदाता से फोन पर संपर्क करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने थैलेसीमिया के पांच रोगियों में पिछले सप्ताह एचआईवी संक्रमण की पुष्टि होने के बाद ब्लड बैंक का निरीक्षण किया. थैलेसीमिया (आनुवांशिक रक्त विकार) से ग्रसित एक मरीज के परिवार ने आरोप लगाया था कि ब्लड बैंक से मरीज को एचआईवी संक्रमित व्यक्ति का रक्त चढ़ाया गया.

    मंत्री ने कहा कि 259 रक्तदाताओं में से हम 44 से संपर्क कर पाए और जांच के बाद उनमें से तीन मरीजों में एचआईवी की पुष्टि हुई. इसके अलावा एक रक्तदाता के परिवार के पांच सदस्य भी एचआईवी से प्रभावित थे. उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही हम सटीक स्थिति बता पाएंगे और इसमें कम से कम चार सप्ताह का समय लगने की संभावना है. मंत्री ने कहा कि पहले हमें यह पता लगाना होगा कि पीड़ितों ने रक्त ब्लड बैंक से लिया है या कहीं और से. मंत्री ने कहा कि सरकार ने इस मुद्दे को बहुत गंभीरता से लिया है और राज्य भर के प्रत्येक ब्लड बैंक का ऑडिट करने का आदेश दिया है ताकि अगर कोई कमी हो तो उसका पता लगाया जा सके.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    मंत्री ने कहा कि अगर कोई दोषी पाया गया तो हम उसे नहीं बख्शेंगे. हमने अभी कुछ दोषी अधिकारियों को निलंबित किया है और अगर अनियमितताएं पाई गईं तो हम उन्हें गिरफ्तार भी करेंगे. मंत्री का इशारा थैलेसीमिया से पीड़ित पांच रोगियों में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि होने के बाद जिला सिविल सर्जन समेत पांच लोगों के निलंबन की ओर था.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    अंसारी ने कहा कि थैलेसीमिया रोगियों को हर 15 दिन में रक्त की आवश्यकता होती है और वे अपने साथ रक्तदाता भी लाते हैं. यह पूछे जाने पर कि ब्लड बैंक में कुछ गर्भवती महिलाओं को भी रक्त चढ़ाया गया था मंत्री ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    3 have been found HIV infected. 3 एचआईवी संक्रमित पाए गए 44 have been tested so far Chaibasa: Out of 259 blood donors of Chaibasa Sadar Hospital Blood Bank Chaibasa: चाईबासा सदर अस्पताल ब्लड बैंक के 259 रक्तदाताओं में से अब तक 44 की हुई जांच
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group