Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»CHAIBASA : पुलिस ने नक्सलियों का एक नक्सल डम्प किया ध्वस्त, भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद
    Breaking News

    CHAIBASA : पुलिस ने नक्सलियों का एक नक्सल डम्प किया ध्वस्त, भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद

    News DeskBy News DeskMarch 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    चाईबासा.  पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ चलाये गये अभियान के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक, हथियार और कारतूस बरामद किया है.

    एसपी आशुतोष शेखर ने गुरुवार को बताया कि भाकपा माओवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सूचना मिली कि टोन्टो थाना क्षेत्र के जंगली, पहाड़ी क्षेत्र में हथियार , गोला-बारूद छुपाकर रखा गया है. सूचना के बाद टोन्टो थाना के वनग्राम, सरजामबुरू, जीम्कीइकीर के आस-पास जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान शुरु किया गया.

    अभियान के क्रम में सर्च अभियान के दौरान टोन्टो थानान्तर्गत जीम्कीइकीर वन क्षेत्र में एक नक्सल डम्प को सुरक्षा बलों की ओर से ध्वस्त कि गया. साथ ही बरामद विस्फोटक सामग्री को भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. साथ ही उक्त नक्सल डम्प से भारी मात्रा में विस्फोटक, हथियार, कारतूस एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया, जिसे विधिवत जब्त किया गया. उन्होंने बताया कि इलाके में लगातार नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. इसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 बटालियन, 197 बटालियन, 174 बटालियन, 193 बटालियन, 134 बटालियन, 26 बटालियन, की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है. यह अभियान वर्ष 2022 से लगातार संयुक्त जारी है.

    ये हथियार हुए बरामद

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्तौल के साथ मैगजीन, सात बॉक्स पैक्ड विस्फोटक, पांच डेटोनेटर इलेक्ट्रिक, 250 डेटोनेटर नॉन इलेक्ट्रिक, 10 कार रिमोट, 20 बैटरी ट्राई, सात प्लास्टिक कंटेनर-विस्फोटक के साथ, एक कटर मशीन, एक इलेक्ट्रिक वायर, 35 स्टील टिफिन, एक बंडल कॉर्डेक्स बंडल, 30 स्विच मैकेनिज्म और नक्सली दस्तावेज सहित अन्य दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया गया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CHAIBASA: Police demolished a Naxal dump of Naxalites recovered huge amount of explosives and weapons
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group