Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: बड़ाजामदा डकैती कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, बर्मामाइंस रघुवर नगर का युवक हथियार के साथ गिरफ्तार

Chaibasa. पश्चिम सिंहभूम जिला के गुवा थाना अंतर्गत पुलिस ने डकैती कांड में सफलता हाथ लगी है. जहां पुलिस ने हथियार और मैगजीन के साथ जमशेदपुर के बर्मामाइंस रघुवर नगर के युवक करण कुमार महतो (24) को बड़ाजामदा बस स्टैंड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उसके पास से एक देसी कट्टा, पिस्तौल, मैगजीन, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया गया. इसका खुलासा करते हुए चाईबासा एसपी ने बताया कि अक्टूबर माह में बड़ाजामदा निवासी अनिल चौरसिया के घर डकैती कांड को अंजाम दिया गया,

पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम को 19 दिसंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि अक्टूबर माह में बड़ाजामदा निवासी अनिल चौरसिया के घर हुई डकैती कांड में प्रयुक्त हथियार एक युवक द्वारा बड़ाजामदा लाया जा रहा है.

डकैती में 2.5 लाख रुपये नकद, करीब 90 हजार रुपये का सोने का ब्रेसलेट और लगभग 80 हजार रुपये की सोने की चेन की लूट हुई थी. इस संबंध में गुवा (बड़ाजामदा ओपी) थाना कांड संख्या 45/25, दिनांक 14 अक्तूबर 2025 को मामला दर्ज किया गया था. सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ाजामदा बस स्टैंड से करण कुमार महतो को धर दबोचा.

Exit mobile version