Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»“दुखद” संयोग! हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में 2023 से शिक्षा विभाग से जुड़े तीन मंत्रियों का निधन, हेमंत के राजनीतिक संकटमोचक के रूप में उभरे थे मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू
    Breaking News

    “दुखद” संयोग! हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में 2023 से शिक्षा विभाग से जुड़े तीन मंत्रियों का निधन, हेमंत के राजनीतिक संकटमोचक के रूप में उभरे थे मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू

    News DeskBy News DeskSeptember 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता एवं मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के साथ झारखंड में एक दुखद संयोग सामने आया है। वह 2023 के बाद राज्य में शिक्षा विभाग से जुड़े तीसरे ऐसे मंत्री थे, जिनका निधन हुआ है। कुमार का निधन हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में 2019 के बाद किसी पदासीन मंत्री की मृत्यु का चौथा मामला भी है। शिक्षा विभाग से जुड़े दो अन्य मंत्री-जगरनाथ महतो और रामदास सोरेन का निधन क्रमश: 2023 और 2025 में हुआ था। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री कुमार का रविवार तड़के गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी सहयोगी 56 वर्षीय कुमार एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संकटमोचक के रूप में उभरे थे। रांची में नौकरी परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर हाल में छात्रों के आंदोलन के दौरान सरकार की ओर से छात्रों से संवाद स्थापित करने के प्रयासों में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

    Jamshedpur: साकची आमबगान रोड पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवक गिरकर हुए घायल, हंगामा, पुलिसकर्मियों और लोगों के बीच धक्का-मुक्की

    स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग संभालने वाले रामदास सोरेन का 15 अगस्त 2025 को दिल्ली में निधन हो गया था। उन्हें अपने आवास में गिरने के बाद सिर में गंभीर चोट लगी थी। सोरेन से पहले इसी विभाग का जिम्मा संभालने वाले जगरनाथ महतो का लंबी बीमारी के बाद 6 अप्रैल 2023 को चेन्नई में निधन हो गया था। कोविड-19 से जुड़ी फेफड़ों की क्षति के कारण उनकी सेहत लंबे समय से खराब थी। उन्होंने

    Bahragoda Road Accident: बहरागोड़ा के जामजुरकी नदी के पास भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

    2020 में फेफड़े का प्रतिरोपण भी कराया था। इससे पहले राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रहे हाजी हुसैन अंसारी का तीन अक्टूबर 2020 को कोविड-19 के बाद की जटिलताओं के कारण निधन हो गया था। इन मौतों के बीच कोई ज्ञात संबंध नहीं है, लेकिन यह झारखंड के हालिया राजनीतिक इतिहास में उल्लेखनीय जरूर है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    "Tragic" coincidence! Hemant Soren death of three ministers linked to education department in Hemant's cabinet from 2023 "दुखद" संयोग! हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में 2023 से शिक्षा विभाग से जुड़े तीन मंत्रियों का निधन Minister Sudivya Kumar Sonu emerged as Hemant's political critic हेमंत के राजनीतिक संकटमोचक के रूप में उभरे थे मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: साकची आमबगान रोड पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवक गिरकर हुए घायल, हंगामा, पुलिसकर्मियों और लोगों के बीच धक्का-मुक्की

    September 6, 2026

    Bahragoda Road Accident: बहरागोड़ा के जामजुरकी नदी के पास भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

    September 6, 2026

    Sudivya Sonu: दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम विदाई देने गिरिडीह पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026
    Recent Post

    “दुखद” संयोग! हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में 2023 से शिक्षा विभाग से जुड़े तीन मंत्रियों का निधन, हेमंत के राजनीतिक संकटमोचक के रूप में उभरे थे मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू

    September 7, 2026

    Jamshedpur: साकची आमबगान रोड पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवक गिरकर हुए घायल, हंगामा, पुलिसकर्मियों और लोगों के बीच धक्का-मुक्की

    September 6, 2026

    Bahragoda Road Accident: बहरागोड़ा के जामजुरकी नदी के पास भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

    September 6, 2026

    Sudivya Sonu: दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम विदाई देने गिरिडीह पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026

    School/College Closed: राजकीय शोक के कारण झारखंड में 7 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

    September 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group