Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Chaibasa : कैदियों को जेल में मिलेगी शिक्षा, व्यवसायिक प्रशिक्षण भी मिलेगा : डीसी
    Headlines

    Chaibasa : कैदियों को जेल में मिलेगी शिक्षा, व्यवसायिक प्रशिक्षण भी मिलेगा : डीसी

    News DeskBy News DeskAugust 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के डीसी ऑफिस सभागार में उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को जिला कारा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों की समीक्षा की गई और कई अहम निर्णय लिए गए. उपायुक्त ने कहा कि मंडल कारा-चाईबासा में बंद कैदियों को अब शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा. इसके लिए इच्छुक कैदियों की अलग-अलग सूची बनाई जाएगी, जिसमें सामान्य शिक्षा और कंप्यूटर, सिलाई-कढ़ाई जैसे कौशल प्रशिक्षण चाहने वाले कैदियों को शामिल किया जाएगा. आवश्यकतानुसार शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति कर, जेल परिसर में ही कक्षाएं और प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे.

    बैठक के दौरान कारा परिसर में चिकित्सा सुविधा को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया. उपायुक्त ने सिविल सर्जन को कारागार में चिकित्सक और महिला चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. साथ ही कारा परिसर में पेयजल सुविधा और ऊर्जा आपूर्ति को मजबूत करने का भी निर्णय लिया गया. उपायुक्त ने मुख्य पाइपलाइन से अलग-अलग नल जोड़ने और कारागार में स्थापित सोलर पैनल को लोड के अनुसार अपग्रेड करने के निर्देश संबंधित कार्यपालक अभियंता को दिए.

    JAMSHEDPUR NEWS :जन शिकायत पर सरयू राय ने किया सोनारी का दौरा

    कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया. बैठक में सिविल सर्जन, उप समाहर्ता (सामान्य शाखा), सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कारा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी और कार्यपालक अभियंता समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे.

    JAMSHEDPUR NEWS: विश्व रक्तदाता दिवस पर जमशेदपुर में महा रक्तदान शिविर, शॉल और विशेष सर्टिफिकेट से सम्मानित होंगे रक्तदाता

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chaibasa: Prisoners will get education and vocational training in jail: DC JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :जन शिकायत पर सरयू राय ने किया सोनारी का दौरा

    June 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: विश्व रक्तदाता दिवस पर जमशेदपुर में महा रक्तदान शिविर, शॉल और विशेष सर्टिफिकेट से सम्मानित होंगे रक्तदाता

    June 11, 2026

    DHANBAD NEWS: धनबाद रेल मंडल में वृहद मेगा टिकट चेकिंग अभियान, बेटिकट यात्रियों में मचा हड़कंप

    June 11, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :जन शिकायत पर सरयू राय ने किया सोनारी का दौरा

    June 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: विश्व रक्तदाता दिवस पर जमशेदपुर में महा रक्तदान शिविर, शॉल और विशेष सर्टिफिकेट से सम्मानित होंगे रक्तदाता

    June 11, 2026

    DHANBAD NEWS: धनबाद रेल मंडल में वृहद मेगा टिकट चेकिंग अभियान, बेटिकट यात्रियों में मचा हड़कंप

    June 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : झारखंड को मिला मिला रिकॉर्ड विकास पैकेज: आदित्य साहू

    June 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भारत स्काउट एंड गाइड जमशेदपुर में राजा कर्मकार नियुक्त हुए जिला मुख्यालय आयुक्त, संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

    June 11, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group