Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Road Accident: मांझरी थाना क्षेत्र के भागबिल्ला गांव निवासी युवक की बाइक की टक्कर से मौत

Chaibasa. मांझरी थाना क्षेत्र के भागबिल्ला गांव निवासी 34 वर्षीय रासिका बिरूवा की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। घटना की जानकारी के अनुसार रासिका बिरूवा भरभरिया हाट से पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रासिका को इलाज के लिए मांझरी अस्पताल ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई।

Exit mobile version