Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: सारंडा में वज्रपात की चपेट में आयी सुरक्षा बल की टीम, चार जवान गंभीर, सभी का चल रहा इलाज

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत सारंडा वन क्षेत्र के बालिबा में गुरुवार शाम सुरक्षा बल के जवान वज्रपात की चपेट में आ गये. इस हादसे में 4 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में 2 जवान सीआरपीएफ के हैं, जबकि अन्य दो जवान झारखंड पुलिस के जवान हैं. चारों घायल जवानों की हालत नाजुक बताई जा रही है. घायलों में सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी एमपी सिंह, सहायक कमानडेंट सुबीर मंडल, झारखंड जगुआर के एएसआई सुदेश व एएसआई चंदन हांसदा शामिल हैं. सभी को प्राथमिक उपचार के बाद नोवामुंडी स्थित अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया है. सूचना मिलते ही मनोहरपुर एसडीपीओ जयदीप लकड़ा समेत अन्य अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे.
हादसे की सूचना मिलते ही किरीबुरु-मेघाहातुबुरु जनरल अस्पताल से ऑक्सीजन सिलेंडर और प्राथमिक चिकित्सा सामग्री के साथ राहत टीम रवाना की गई थी. बेहद कठिन हालात में घायलों को सीआरपीएफ कैम्प से बाहर निकाला गया था. इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए किरीबुरु और नोवामुंडी अस्पताल भेजा गया. जवानों की हालत चिंताजनक बनी हुई है.

Exit mobile version