Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chaibasa: चाईबासा में पांच बच्चों के HIV से संक्रमित होने के मामले से ‘स्वास्थ्य व्यवस्था’ पर उठे सवाल? विपक्ष हमलावर, सरकार दे रही सफाई
    Breaking News

    Chaibasa: चाईबासा में पांच बच्चों के HIV से संक्रमित होने के मामले से ‘स्वास्थ्य व्यवस्था’ पर उठे सवाल? विपक्ष हमलावर, सरकार दे रही सफाई

    News DeskBy News DeskOctober 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में थैलेसीमिया से पीड़ित पांच बच्चों को स्थानीय ब्लड बैंक में रक्त चढ़ाए जाने के बाद उनके एचआईवी से संक्रमित होने से जुड़े मामले से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में हड़कंप है. इस नये मामले ने पूरे जिले की चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़ा कर दिया है. हर बार ऐसा ही होता है. घटना घटित होने के बाद ही स्वास्थ्य व्यवस्था जागती है. और अब धड़ाधड़ कार्रवाई चल रही है. हेमंत सरकार ने चाईबासा सदर अस्पताल के सिविल सर्जन और अन्य अधिकारियों को रविवार को निलंबित कर दिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर अधिकारियों के निलंबन के बाद मामले की उच्च-स्तरीय जांच भी शुरू कर दी गई है. हालांकि, विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार पर हमला करते हुए इस घटना को ‘शर्मनाक’ और ‘बच्चों की हत्या का राज्य प्रायोजित प्रयास’ करार दिया.

    केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने उठाये सवाल
    केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने इस घटना को ‘शर्मनाक’ और ‘लापरवाही का एक अत्यंत गंभीर मामला’’ बताया. उन्होंने कहा कि बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाया जाना चिंता का विषय है और स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की विफलता को दर्शाता है.मंत्री ने कहा कि केवल मुआवजा पर्याप्त नहीं होगा. उन्होंने मांग की कि इस बात की भी जांच की जाए कि संक्रमित रक्त कैसे पहुंचा, परीक्षण प्रक्रिया क्यों नाकाम रही और इसके लिए कौन जिम्मेदार था.

    जानें अतिरिक्त मुख्य सचिव ने क्या कहा
    झारखंड के अतिरिक्त मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया, ‘‘यह एक गंभीर और दुखद मामला है. संबंधित सिविल सर्जन, ब्लड बैंक के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और तकनीशियनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रभार सौंपा गया है. मामले की उच्च-स्तरीय जांच जारी है. सिंह ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि जिन रक्तदाताओं का खून चढ़ाया गया था, उनकी रक्तदान से पहले की गई एचआईवी जांच की रिपोर्ट ‘नेगेटिव’ आई थी. हालांकि, उन्होंने ‘विंडो पीरियड’ की संभावना से भी इनकार नहीं किया. ‘विंडो पीरियड’ से आशय संक्रमण के तुरंत बाद की उस समयावधि से है,

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    जब वायरस की संख्या बेहद कम होने के कारण जांच में संक्रमण पकड़ में नहीं आ पाता. स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सिंह ने कहा कि सरकार ने ‘झारखंड स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी’ और राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान के विशेषज्ञों की एक समिति गठित की है, जो परीक्षण प्रोटोकॉल की समीक्षा करेगी और सख्त अनुपालन सुनिश्चित कर निगरानी को मजबूत करेगी. उन्होंने कहा कि प्रभावित बच्चों और उनके परिवारों के लिए परामर्श और ‘एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी’ की व्यवस्था की जाएगी.

    सीएम हेमंत ने कार्रवाई के दिये आदेश
    इससे पहले, सोरेन ने अधिकारियों को पश्चिमी सिंहभूम के सिविल सर्जन और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित करने का निर्देश दिया था. सोरेन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने की सूचना पर पश्चिमी सिंहभूम के सिविल सर्जन समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को निलंबित करने का निर्देश दिया गया है.उन्होंने लिखा, राज्य सरकार पीड़ित बच्चों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देगी और संक्रमित बच्चों के इलाज का पूरा खर्च भी उठाएगी.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    यह है मामला
    यह कार्रवाई थैलेसीमिया से पीड़ित सात वर्षीय बच्चे के परिजनों द्वारा चाईबासा के स्थानीय ब्लड बैंक पर एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाने का आरोप लगाए जाने के बाद की गई है. रांची से शनिवार को भेजी गई पांच सदस्यीय टीम की जांच में चार और बच्चों में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chaibasa: The case of five children testing positive for HIV in Chaibasa has raised questions about the healthcare system. The opposition is calling it a "state-sponsored attempt to murder Chaibasa: चाईबासा में पांच बच्चों के HIV से संक्रमित होने के मामले से 'स्वास्थ्य व्यवस्था' पर उठे सवाल? विपक्ष बच्चों की हत्या का राज्य प्रायोजित प्रयास’ बता रहा सरकार दे रही सफाई
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group