Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chaibasa: एक परिवार के तीन सदस्यों में एचआईवी संक्रमण मामले में स्वास्थ्य विभाग ने चाईबासा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक को दी ‘क्लीन चिट’
    Breaking News

    Chaibasa: एक परिवार के तीन सदस्यों में एचआईवी संक्रमण मामले में स्वास्थ्य विभाग ने चाईबासा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक को दी ‘क्लीन चिट’

    News DeskBy News DeskJanuary 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. झारखंड के स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई जांच में स्पष्ट हुआ है कि एक परिवार के तीन सदस्यों में एचआईवी संक्रमण का स्रोत चाईबासा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक से संबंधित नहीं था। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक-प्रमुख डॉ. सिद्धार्थ सान्याल ने बताया कि दो सदस्यीय टीम ने इस आरोप की गहन जांच की कि एक महिला, उनके पति और उनके बड़े बच्चे में एचआईवी संक्रमण का कारण चाईबासा सुविधा से प्राप्त रक्त के संक्रमण से जुड़ा था। स्वास्थ्य सेवा उप निदेशक डॉ प्रमोद कुमार सिन्हा ने इस जांच दल का नेतृत्व किया। डॉ. सान्याल ने कहा, ‘पति ने इस महीने की शुरुआत में मीडिया में एक बयान देकर आरोप लगाया था कि 2023 में चाईबासा सदर अस्पताल में सी-सेक्शन (सिजेरियन सेक्शन) प्रसव के दौरान उसकी पत्नी को खून चढ़ाया गया था। इसके बाद पूरा परिवार एचआईवी से संक्रमित पाया गया।

    यह मामला तब सामने आया जब उनकी पत्नी जून 2025 में दूसरी बार गर्भवती हुईं और नियमित जांच के दौरान एचआईवी से संक्रमित पाई गईं। उन्होंने बताया कि इसके बाद, पता चला कि वह व्यक्ति भी एचआईवी से संक्रमित है। दो जनवरी को उनका बड़ा बच्चा बीमार पड़ गया और जांच में वह भी एचआईवी से संक्रमित पाया गया।
    डॉ. सान्याल ने इस बारे में कहा, ‘टीम ने चाईबासा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के सभी रिकॉर्ड खंगाले और पाया कि महिला को एक रक्तदाता से एक यूनिट खून चढ़ाया गया था, जबकि एक यूनिट खून सी-सेक्शन के दौरान इस्तेमाल नहीं हो पाया था।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    हमने पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुआ से रक्तदाता के इस्तेमाल किए गए नमूने का पता लगाया और पाया कि वह एचआईवी नेगेटिव था। ’ स्वास्थ्य विभाग ने निष्कर्ष निकाला कि 2023 में एचआईवी संक्रमण का स्रोत चाईबासा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक से जुड़ा नहीं था। विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने इस मामले को लेकर चाईबासा सदर अस्पताल के कामकाज की सीबीआई जांच की मांग की थी और ब्लड बैंक को बंद करने में ‘विफल’ रहने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना की थी।

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chaibasa: The Health Department has given a clean chit to the blood bank of Chaibasa Sadar Hospital in the case of HIV infection in three members of a family. Chaibasa: एक परिवार के तीन सदस्यों में एचआईवी संक्रमण मामले में स्वास्थ्य विभाग ने चाईबासा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक को दी 'क्लीन चिट'
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group