Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में जमीन विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, दो गिरफ्तार
    Breaking News

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में जमीन विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, दो गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskAugust 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa.पश्चिमी सिंहभूम जिले में जमीन के विवाद में 12 वर्षीय एक बच्चे समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ), जगन्नाथपुर, राफेल मुर्मू ने बताया कि टोंटो थाना क्षेत्र के तारोबबुरु गांव में 21 अगस्त को राजीन दोराईबुरु (40), उनकी पत्नी जानो दोराईबुरु और उनके 12 साल के बेटे की उनके घर में ही कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी।

    उन्होंने कहा, “पुलिस ने वैज्ञानिक जांच और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर साक्ष्य जुटाए, जिसके बाद पीड़ितों के रिश्तेदार और उसी गांव के निवासी बोंज दोराईबुरु (19) तथा मुचिया दोराईबुरु (20) को बुधवार को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया,अपराध कबूल करने के बाद दोनों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर शराब के नशे में पीड़ितों के घर में घुसे और जब वे सो रहे थे, तब कुल्हाड़ी से राजीन, जानो और उनके बेटे पर हमला कर दिया।

    UGC NET के 84 विषयों के नतीजे घोषित; 4,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने JRF के लिए अर्हता हासिल की

    हत्या के बाद आरोपियों ने राजीन और उसके बेटे के शवों को घर के पिछवाड़े में दफना दिया, जबकि जानो के शव को पास की पहाड़ी पर ले जाकर झाड़ियों में छिपा दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शवों को जमीन से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
    उन्होंने बताया कि चूंकि यह घटना एक सुदूर ग्रामीण इलाके में हुई थी, इसलिए पुलिस को इसकी सूचना पांच दिन बाद मिल सकी।

    Jharkhand: CBI का CISF के लेखा अधिकारियों पर बड़ा एक्शन, घूस लेते रंगेहाथ 3 गिरफ्तार; 10 लाख कैश और 40 लाख के आभूषण जब्त

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chaibasa: Three members of same family killed Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में जमीन विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या two arrested in land dispute in West Singhbhum दो गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    UGC NET के 84 विषयों के नतीजे घोषित; 4,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने JRF के लिए अर्हता हासिल की

    August 29, 2026

    Jharkhand: CBI का CISF के लेखा अधिकारियों पर बड़ा एक्शन, घूस लेते रंगेहाथ 3 गिरफ्तार; 10 लाख कैश और 40 लाख के आभूषण जब्त

    August 29, 2026

    Jharkhand: आदिवासी समूह प्रस्तावित परिसीमन के विरोध में 30 अगस्त को करेगा विरोध प्रदर्शन

    August 29, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में जमीन विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, दो गिरफ्तार

    August 29, 2026

    UGC NET के 84 विषयों के नतीजे घोषित; 4,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने JRF के लिए अर्हता हासिल की

    August 29, 2026

    Jharkhand: CBI का CISF के लेखा अधिकारियों पर बड़ा एक्शन, घूस लेते रंगेहाथ 3 गिरफ्तार; 10 लाख कैश और 40 लाख के आभूषण जब्त

    August 29, 2026

    Jharkhand: आदिवासी समूह प्रस्तावित परिसीमन के विरोध में 30 अगस्त को करेगा विरोध प्रदर्शन

    August 29, 2026

    Jharkhand: नेपाल बाढ़ में झारखंड का एक और व्यक्ति फंसा, परिवार ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

    August 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group