Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chaibasa: सारंडा के छोटाजामकुंडिया गांव में दर्दनाक हादसा, घर की दीवार गिरने से मलबे में दबकर वृद्धा की मौत
    Breaking News

    Chaibasa: सारंडा के छोटाजामकुंडिया गांव में दर्दनाक हादसा, घर की दीवार गिरने से मलबे में दबकर वृद्धा की मौत

    News DeskBy News DeskAugust 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kiriburu. सारंडा के छोटानागरा पंचायत अंतर्गत छोटाजामकुंडिया गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर का मिट्टी का दीवार गिरने से 60 वर्षीय वृद्धा सन्मइत कुम्हार मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई. इलाज के दौरान उनकी मौत राउरकेला में हो गई. मृतका, गंगदा पंचायत के मुखिया सुखराम उर्फ राजू शांडिल की सास थीं. राजू शांडिल ने बताया कि हादसा अचानक हुआ. घर में बैठी सास पर अचानक मिट्टी का दीवार गिर पड़ी.

    परिवार के लोग तुरंत मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला. गंभीर हालत में उन्हें सबसे पहले मनोहरपुर अस्पताल ले जाया गया. वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें राउरकेला रेफर कर दिया. राउरकेला ले जाने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. राजू शांडिल ने कहा कि उनकी सास की मौत पूरी तरह प्राकृतिक आपदा की वजह से हुई है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सरकारी प्रावधानों के अनुसार मृतका के आश्रितों को उचित मुआवजा दिया जाए. पिछले एक महीने से सारंडा और आसपास के इलाकों में लगातार भारी वर्षा हो रही है. इसके कारण कच्चे मकानों की दीवारें गिरने और घरों के क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं बढ़ी हैं. ग्रामीणों के मुताबिक कई परिवार अब असुरक्षित घरों में रह रहे हैं और बारिश का खतरा लगातार मंडरा रहा है.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chaibasa: Tragic accident in Chotajamkundiya village of Saranda Chaibasa: सारंडा के छोटाजामकुंडिया गांव में दर्दनाक हादसा old woman died after being buried under debris when the wall of the house collapsed घर की दीवार गिरने से मलबे में दबकर वृद्धा की मौत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group