Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: मनोहरपुर में लूट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के पास से पिस्तौल, एक मैगजीन, दो जिंदा कारतूस बरामद

Chaibasa. मनोहरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिमेरता में घर में घुसकर लूटपाट करने और विरोध करने पर गोली चलाने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 7.65 एमएम पिस्तौल, एक मैगजीन, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने घर में घुसकर करीब 20-25 हजार रुपये लूटने की कोशिश की थी। विरोध के दौरान एक आरोपी ने गोली चला दी, जो पीड़ित के पैर में लगी। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दूसरे आरोपी को सुंदरगढ़, ओडिशा से गिरफ्तार किया।

Exit mobile version