Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Chaibasa: ग्रामीणों ने एनएच-75 जाम किया, 36 घंटे से आवागमन ठप, बिष्टुमपुर से चाईबासा तक वाहनों की लगी कतार
    Crime

    Chaibasa: ग्रामीणों ने एनएच-75 जाम किया, 36 घंटे से आवागमन ठप, बिष्टुमपुर से चाईबासा तक वाहनों की लगी कतार

    News DeskBy News DeskJanuary 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa.सड़क निर्माण व उड़ती धूल की समस्या के निदान को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को दूसरे दिन भी चाईबासा-जैंतगढ़ मुख्य सड़क (एनएच-75) को बिष्टुमपुर में जाम रखा. इस दौरान बिष्टुमपुर से चाईबासा तक 14 किमी व बिष्टुमपुर से हाटगम्हरिया तक 20 किमी का लंबा जाम लग गया है. जिसमें सैकड़ों गाड़ियां फंसी हुई हैं. वहीं, शनिवार दोपहर को जाम हटाने पहुंचे एडीसी व भू-अर्जन पदाधिकारी चाईबासा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जायेगा. लेकिन ग्रामीणों ने एक सुर में कहा वे आश्वासन नहीं, बल्कि सड़क निर्माण की ठोस पहल होने पर ही जाम हटायेंगे. संवेदक सड़क निर्माण का कार्य शुरू करे, वो जाम हटा देंगे.

    36 घंटे से ज्यादा समय से जाम में फंसे वाहन चालकों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. जाम में शामिल ग्रामीण महिला-पुरुष ठिठुरती सर्दी में रात के समय भी अपनी मांग को लेकर सड़क पर बैठे हुए हैं. गौरतलब है कि एनएच-75 निर्माण करा रहे संवेदक मेसर्स रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी ने बिष्टुमपुर में सड़क निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ दिया है. जिससे वाहनों के चलने पर धूल लोगों के घरों में घुस जाती है. बिष्टुमपुर के ग्रामीण भोजन, पानी के साथ धूल खाने को विवश हैं. उड़ती धूल की परत तालाब व कुआं में पड़ने से लोगों को पेयजल व स्नान करने में भी परेशानी हो रही है. नारकीय जीवन जी रहे ग्रामीणों ने पूर्व में जिला के पदाधिकारी व सड़क निर्माण करा रहे संवेदक से अधूरा सड़क को पूर्ण करने की मांग कर चुके हैं. लेकिन ग्रामीणों की मांग को अनसुनी किये जाने से ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह 9 बजे से सड़क जाम कर दिया है.

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chaibasa: Villagers blocked NH-75 queue of vehicles from Bistumpur to Chaibasa traffic halted for 36 hours
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई मारपीट

    June 2, 2026

    Jamshedpur. जुगसलाई के मिल्लत नगर में जनरल स्टोर के बाहर दो युवकों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group