Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Chaibasa SIR: पश्चिमी सिंहभूम जिला ‘मैपिंग नहीं होने’ और ‘तार्किक विसंगति’ से जुड़े मामलों के निपटारे में सबसे आगे रहा
Headlines

Chaibasa SIR: पश्चिमी सिंहभूम जिला ‘मैपिंग नहीं होने’ और ‘तार्किक विसंगति’ से जुड़े मामलों के निपटारे में सबसे आगे रहा

News DeskBy News DeskNovember 14, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Chaibasa. झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत ‘मैपिंग नहीं होने’ के 56.4 प्रतिशत, ‘तार्किक विसंगति’ के 79.63 प्रतिशत और ‘अन्य’ श्रेणी के 98.67 प्रतिशत मामलों की सुनवाई पूरी हो चुकी है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम जिला ‘मैपिंग नहीं होने’ और ‘तार्किक विसंगति’ से जुड़े मामलों के निपटारे में सबसे आगे रहा। अधिकारी ने कहा कि जिले में इन दोनों श्रेणियों के क्रमशः 97.99 प्रतिशत और 100 प्रतिशत मामलों का निपटारा किया गया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, ‘मैपिंग नहीं होने’ की श्रेणी के कुल 14,04,033 मामलों में से 7,91,959 का निपटारा किया जा चुका है। वहीं, ‘तार्किक विसंगति’ की श्रेणी के 45,49,961 मामलों में से 36,23,189 मामलों का निपटारा हुआ है।

आंकड़ों के अनुसार, ‘अन्य’ श्रेणी के कुल 1,61,65,853 मामलों में से 1,59,50,081 मामलों का निपटारा किया जा चुका है। ‘मैपिंग नहीं होने’ के मामलों के निपटारे में साहिबगंज, पलामू और जामताड़ा सबसे पीछे रहे। इन जिलों में क्रमशः 35.26 प्रतिशत, 36.05 प्रतिशत और 37.81 प्रतिशत मामलों का निपटारा हुआ। ‘तार्किक विसंगति’ की श्रेणी में भी पलामू 61.45 प्रतिशत मामलों के निपटारे के साथ सबसे पीछे रहा। इसके बाद साहिबगंज में 63.47 प्रतिशत और पाकुड़ में 64.96 प्रतिशत मामलों का निपटारा हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने सभी जिलों में लंबित मामलों का निपटारा तेजी से करने पर जोर दिया।

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

उन्होंने धीमी प्रगति वाले जिलों को लंबित मामलों को प्राथमिकता देने और तय समय सीमा में उनका निपटारा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत दावों और आपत्तियों का निपटारा फिलहाल जारी है। इसके लिए 23 नवंबर अंतिम तारीख है। निर्वाचन आयोग 30 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करेगा।

निर्वाचन आयोग ने पांच अगस्त को मसौदा मतदाता सूची जारी की थी, जिसमें 43.61 लाख नाम हटा दिए गए थे। पुनरीक्षण प्रक्रिया शुरू होने से पहले झारखंड में 2.64 करोड़ मतदाता थे। मसौदा मतदाता सूची में 2.21 करोड़ मतदाता शामिल हैं। इनमें 1.08 करोड़ महिलाएं और तृतीय लिंग के 260 मतदाता हैं।

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026
Recent Post

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026

Chaibasa SIR: पश्चिमी सिंहभूम जिला ‘मैपिंग नहीं होने’ और ‘तार्किक विसंगति’ से जुड़े मामलों के निपटारे में सबसे आगे रहा

November 14, 2026

Jharkhand BJP: होटवार जेल में कैदी के साथ ‘कुकर्म’ मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group