


- -मंत्री और सांसद जोबा माझी ने हाटगम्हरिया से मझगांव पथ का किया भूमिपूजन, बोले-हेमंत सरकार में सड़कों का तेजी से हो रहा निर्माण
Chaibasa. हाटगम्हरिया – बेनीसागर भाया बालंडिया- मझगांव पथ का राइडिंग क्वालिटी में 44.49 किमी पथ का सुधार कार्य किया जाएगा. शनिवार को राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार(निबंधन रहित) तथा परिवहन विभाग के मंत्री दीपक बिरुवा एवं सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने संयुक्त रूप से योजना का भूमिपूजन किया. हाटगम्हरिया में आयोजित भूमिपूजन कार्य के बाद उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा राज्य बने 25 साल होने को हैं, लेकिन राज्य की जनता को पहली बार अहसास हो रहा है कि सत्ता में बैठी सरकार जनता की हित में कार्य कर रही हैं.
मंत्री ने हेमंत सोरेन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि राज्य में ग्रामीण सड़कों का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है. इसके अलावा एनएच सड़कों में भी सुधार कराया जा रहा है. मंत्री ने बिजली विभाग को कहा कि राज्य सरकार जब 200 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही हैं तो किस आधार पर ग्रामीण इलाकों के लोगों पर बिजली चोरी का केस दर्ज किया जा रहा है. मंत्री ने कहा कि इस मामले को वह अगली कैबिनेट की बैठक में रखेंगे. सांसद जोबा माझी ने कहा हेमंत सोरेन सरकार हर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दे रही हैं. प्रत्येक गांव और पंचायत को जिला मुख्यालय से जोड़ा जा रहा है. सांसद ने कहा हम सभी मिलकर जिले का विकास करेंगे. राज्य सरकार से संबंधित मामलों को मंत्री देखेंगे और केंद्र सरकार से संबंधित मामलों को वह स्वयं देखेंगी.



