Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chaibasa: आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे पत्नी और चाचा; फिर पंचायत बैठी, 4 दिन बाद तालाब मिली पति की लाश, पत्नी और चाचा फरार
    Breaking News

    Chaibasa: आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे पत्नी और चाचा; फिर पंचायत बैठी, 4 दिन बाद तालाब मिली पति की लाश, पत्नी और चाचा फरार

    News DeskBy News DeskJuly 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa.पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र स्थित कुंदरुगुटू गांव में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब महाली तालाब में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान 28 वर्षीय लक्ष्मण बिरुआ के रूप में की गई है, जो पिछले चार दिनों से अचानक लापता था। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय मंझारी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है।मामले की तहकीकात में पारिवारिक रंजिश और अवैध संबंधों का खौफनाक पहलू सामने आ रहा है।

    मृतक के छोटे भाई राकेश बिरुआ ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि लक्ष्मण की पत्नी और उसके चाचा गंगाराम बिरुआ के बीच कथित तौर पर अवैध संबंध चल रहे थे। राकेश के अनुसार, कुछ दिन पहले लक्ष्मण ने अपनी पत्नी और चाचा को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ देख लिया था। इस घटना के बाद गांव में विवाद को सुलझाने के लिए बकायदा ग्रामसभा (पंचायत) बुलाई गई थी।

    Champai Soren: चंपई ने जेपीएससी, जेएसएससी ‘अनियमितताओं’ पर संज्ञान लेने का हाइकोर्ट से किया आग्रह

    हालांकि, पंचायत के बाद भी दोनों पक्षों के बीच तनाव कम नहीं हुआ। परिजनों ने बताया कि ग्रामसभा के अगले ही दिन यानी गुरुवार से लक्ष्मण अचानक लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो रविवार को तालाब से उसकी लाश बरामद हुई।

    Chaibasa: पश्चिम सिंहभूम जिले में धान के खेत में काम कर रही दो महिलाओं की वज्रपात से मौत

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    4 दिन बाद तालाब मिली पति की लाश.... पत्नी और चाचा फरार and four days later Chaibasa: Wife and uncle caught in a compromising position; a panchayat was convened Chaibasa: आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे पत्नी और चाचा; फिर पंचायत बैठी the husband's body was found in a pond... the wife and uncle have absconded.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Champai Soren: चंपई ने जेपीएससी, जेएसएससी ‘अनियमितताओं’ पर संज्ञान लेने का हाइकोर्ट से किया आग्रह

    July 27, 2026

    Chaibasa: पश्चिम सिंहभूम जिले में धान के खेत में काम कर रही दो महिलाओं की वज्रपात से मौत

    July 27, 2026

    PM Modi ने परीक्षा सुधारों के लिए हाइ पावर टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की, नंदन नीलेकणी होंगे अध्यक्ष

    July 27, 2026
    Recent Post

    Champai Soren: चंपई ने जेपीएससी, जेएसएससी ‘अनियमितताओं’ पर संज्ञान लेने का हाइकोर्ट से किया आग्रह

    July 27, 2026

    Chaibasa: पश्चिम सिंहभूम जिले में धान के खेत में काम कर रही दो महिलाओं की वज्रपात से मौत

    July 27, 2026

    PM Modi ने परीक्षा सुधारों के लिए हाइ पावर टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की, नंदन नीलेकणी होंगे अध्यक्ष

    July 27, 2026

    Durand Cup JFC: डूरंड कप का हुआ आगाज, फर्नांडिस की हैट्रिक, Jamshedpur FC ने डिफेंडर्स एफसी को दी 5-0 से करारी शिकस्त

    July 27, 2026

    Jamshedpur:जमशेदपुर में अवैध गांजा कारोबार का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार, 7.8 किलो गांजा और नकद बरामद

    July 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group